पवन सिंह के साथ फिर दिखेंगी अक्षरा...बरसों बाद होगा दोनों का आमना-सामना

यूपी तक

28 Apr 2025 (अपडेटेड: 28 Apr 2025, 04:24 PM)

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गज सितारे पवन और अक्षरा  सिंह सालों बाद एक ही मंच पर नजर आने वाले हैं. यह मौका है बिहार के भोजपुर जिले के लभुआनी गांव में आयोजित होने वाले लभुआनी महोत्सव और श्रीराम कथा का, जो 28 अप्रैल से 3 मई 2025 तक चलेगा.

Pawan singh And Akshara Singh

Pawan singh And Akshara Singh

Google CTA

Bhojpuri Cinema:भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गज सितारे पवन और अक्षरा  सिंह सालों बाद एक ही मंच पर नजर आने वाले हैं. यह मौका है बिहार के भोजपुर जिले के लभुआनी गांव में आयोजित होने वाले लभुआनी महोत्सव और श्रीराम कथा का, जो 28 अप्रैल से 3 मई 2025 तक चलेगा. यह धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन न केवल भोजपुरी सिनेमा के फैंस के लिए बल्कि स्थानीय लोगों और धार्मिक श्रद्धालुओं के लिए भी उत्साह का केंद्र बन गया है. 

यह भी पढ़ें...

पवन सिंह और अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा के उन सितारों में से हैं, जिन्होंने अपनी गायकी, अभिनय, और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से लाखों दिल जीते हैं. दोनों ने सत्या, तबादला, और मां तुझे सलाम जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है. हालांकि उनके निजी रिश्ते में आई कड़वाहट और ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच तनाव की खबरें सुर्खियों में रहीं. अक्षरा ने पवन पर मारपीट और करियर को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. जबकि पवन ने भी अपने इंटरव्यू में इन मुद्दों पर खुलकर बात की. इस वजह से दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे से दूरी बनाए रखे.

अब लभुआनी महोत्सव में दोनों का एक मंच साझा करना प्रशंसकों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है. पवन सिंह और अक्षरा सिंह के एक मंच पर आने की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. भोजपुरी फैंस दोनों को एक साथ एक मंच पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

 

 

बता दें कि मां सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट और ईश्वरीय कृपा के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव मां सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ, लभुआनी में होगा. इस दौरान श्रीराम कथा का संगीतमय वाचन अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका पूजा पंडिता गौरांगी गौरी द्वारा किया जाएगा. ट्रस्ट के संयोजक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है और जिला प्रशासन व पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है.