CM Yogi News: संसद में महिला आरक्षण बिल के पास न हो पाने को लेकर देश भर में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया है. सीएम योगी ने विपक्ष को 'महिला विरोधी' करार देते हुए कहा कि उन्हें देश की आधी आबादी से अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए.
ADVERTISEMENT
विपक्ष पर सीएम योगी का बड़ा हमला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को रोककर विपक्ष ने देश की महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश की नारी शक्ति में विपक्ष के इन कृत्यों को लेकर भारी आक्रोश है . सीएम ने कहा कि पूरा एनडीए गठबंधन महिलाओं के सम्मान और उनके हक की लड़ाई में एकजुट होकर खड़ा है.
गठबंधन दलों से माफी की मांग
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके सहित गठबंधन के सभी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन सभी को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह कृत्य 'अक्षम्य' है और देश की आधी आबादी उन्हें कभी माफ नहीं करेगी.
महिला सशक्तिकरण का महत्व
मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि जब भी महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिलता है तो शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और स्वावलंबन जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं. उन्होंने इसे महिला विरोधी आचरण करार देते हुए कहा कि यह विकास को बाधित करने वाला कदम है.
पीएम मोदी का भी रुख स्पष्ट
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विपक्ष पर महिलाओं के अधिकार छीनने का आरोप लगाया था. पीएम ने कहा था कि महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है. लेकिन विपक्ष अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए महिलाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है .
ADVERTISEMENT









