कैंसर से जूझ रहे BSP MLA उमाशंकर सिंह के घर पड़ा छापा तो भड़क गए योगी के ये मंत्री, खूब सुना दिया

UP News: बलिया की रसड़ा सीट के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ और बलिया स्थित घरों पर ED की छापेमारी की गई. राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विधायक की बीमारी को लेकर कार्रवाई में संवेदनहीनता पर सवाल उठाए.

यूपी तक

• 06:17 PM • 25 Feb 2026

follow google news

UP News: बलिया की रसड़ा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह के घरों पर सोमवार सुबह लगभग 7 बजे आयकर विभाग (ED) की टीम ने छापेमारी की. लखनऊ के गोमती नगर स्थित आवास और बलिया जिले के पैतृक घर दोनों जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया और किसी को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई. इस कार्रवाई को लेकर अभी तक आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन राजनीतिक हलकों में यह चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है.

यह भी पढ़ें...

इस कार्रवाई के बाद राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए चिंता जताई और प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बताया कि विधायक उमाशंकर सिंह पिछले दो साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और आइसोलेशन में रह रहे थे. दिनेश प्रताप सिंह ने अपील की कि ऐसी स्थिति में कार्रवाई में मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए. उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर चर्चा और हलचल तेज कर दी है.

यह भी पढ़ें: BSNL के डायरेक्टर के आने की खबर मिलते ही अधिकारियों को मिली थी अंडरगारमेंट्स- तौलिया संभालने की जिम्मेदारी, अब हुआ एक्शन