जेल से छूटकर घर आते ही नितिन नागर पर सचिन ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुरानी रंजिश वाला ये मामला चौंका देगा

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली. घर के बाहर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो हिरासत में.

यूपी तक

• 04:53 PM • 24 Feb 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित लुक्सर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक पर उसके घर के दहलीज पर ही जानलेवा हमला किया गया. पुरानी रंजिश के चलते घात लगाए बैठे बदमाशों ने नितिन नागर नामक युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया. वारदात किसी फिल्मी दृश्य जैसी थी, जहां मुख्य आरोपी सचिन अपने साथियों के साथ नितिन के घर से बाहर निकलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. जैसे ही नितिन दरवाजे से बाहर आया, हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी है. 

यह भी पढ़ें...