शुभेंदु अधिकारी के पीए के हत्यारोपी राज सिंह के घर पहुंचे रिपोर्टर को वहां जो मिला, रह जाएंगे दंग

पश्चिम बंगाल के चंद्रनाथ रथ हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने राज सिंह की गिरफ्तारी से इस मामले में उत्तर प्रदेश का कनेक्शन पाया है. इस हत्याकांड की जांच अभी जारी है.

यूपी तक

• 07:19 PM • 11 May 2026

follow google news

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या का मामला सुर्खियों में है. कोलकाता पुलिस ने इस गंभीर वारदात के तीन मुख्य आरोपियों मयंक मिश्रा, विक्की मोरया और राज सिंह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. राज सिंह की गिरफ्तारी ने पूरे मामले में उत्तर प्रदेश की उपस्थिति को साफ कर दिया है. इसे लेकर कोलकाता और अयोध्या पुलिस ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन किया. राज सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है और वह कुछ समय से बिहार के बक्सर जिले में रह रहा था.

यह भी पढ़ें...

जांच में पता चला कि राज सिंह ने वारदात के बाद अपनी पहचान छिपाकर अयोध्या में छिपने का प्रयास किया था. पुलिस ने उसकी इलेक्ट्रॉनिक फुटप्रिंट का सफल ट्रैकिंग कर उसे गिरफ्तार किया. राज सिंह के घर पर पिछले कुछ दिन से ताला लगा हुआ है और उनकी मां बलिया के डाकघर में काम करती हैं.

राज सिंह का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में आ चुका है. 2020 में हुए एक हत्याकांड में उस पर आरोप लगा था, पर वह जमानत पर था. स्थानीय सूत्रों के अनुसार राज सिंह का राजनीतिक गलियारों में भी अच्छा संपर्क था जिसकी वजह से उसकी गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है.

अभी पुलिस उसकी गिरोह के अन्य सदस्यों और इस हत्या की साजिश के मास्टर माइंड के बारे में पूछताछ कर रही है. इस हत्या ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में तूफान मचा दिया था और बीजेपी ने इसे राजनीतिक हत्या करार दिया था. अब यह जांच जारी है कि इस वारदात के पीछे असली मकसद क्या था और किसने सुपारी दी थी.