Prabhakar Chaudhary : बरेली में कांवड़ियों पर हुआ लाठीचार्ज तो सीधे हो गया SSP प्रभाकर का तबादला!

Prabhakar Chaudhary : बरेली में कांवड़ियों पर हुआ लाठीचार्ज तो सीधे हो गया SSP प्रभाकर का तबादला!

यूपी तक

• 04:30 AM • 31 Jul 2023

follow google news

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को राज्य की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 10 जिलों के पुलिस प्रमुखों समेत भारतीय पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया. जिन 10 जिलों के पुलिस प्रमुख बदले गए हैं, उनमें एक नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है. वो नाम कोई और नहीं बल्कि बरेली के एसएसपी रहे प्रभाकर चौधरी का है. दरअसल, बरेली स्थित पुराना शहर के मोहल्ला जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल हुआ था, जिसके चलते पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठीचार्ज कर दिया. ऐसा कहा जा रहा है कि इसी घटना को गंभीर मानकर शासन ने प्रभाकर चौधरी का तबादला कर कर दिया. गौरतलब है कि अभी हालिया मार्च के महीने में प्रभाकर चौधरी ने बरेली के एसएसपी का चार्ज संभाला था. फिलहाल, प्रभाकर चौधरी को 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का कमांडेंट बनाया गया है..