सहारनपुर में हत्या केस को लेकर सपा सांसद इकरा हसन ने दिया धरना, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

UP News: सहारनपुर में मोनू कश्यप हत्या मामले को लेकर सपा सांसद इकरा हसन ने सदर बाजार थाना परिसर में पीड़ित परिवारों के समर्थन में धरना दिया. उन्होंने पुलिस के रवैये और कथित दुर्व्यवहार पर सवाल उठाते हुए न्याय की मांग की.

यूपी तक

• 12:06 PM • 20 May 2026

follow google news
UP News: सहारनपुर में एक हत्या मामले को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है. समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने सदर बाजार थाना परिसर में पीड़ित परिवारों के समर्थन में धरना दिया और पुलिस प्रशासन के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए. सांसद ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा न तो प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और न ही पीड़ित परिवारों के साथ संवेदनशीलता दिखाई जा रही है.

धरने के दौरान इकरा हसन ने पुलिस पर दुर्व्यवहार और अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध जताया. उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा, उनका धरना जारी रहेगा. सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस का व्यवहार तानाशाही जैसा है और महिला पुलिसकर्मियों के रवैये पर भी सवाल उठाए.

यह भी पढ़ें...

यह पूरा विवाद मोनू कश्यप हत्या मामले से जुड़ा हुआ है, जिसमें पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है. सांसद इकरा हसन ने पीड़ित बुजुर्ग महिला के साथ मिलकर अधिकारियों से जल्द न्याय दिलाने की अपील की. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए हैं, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक तनाव और बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें: Sun Transit: 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन राशियों पर होगी धन की बारिश