हमारा स्कोर कार्ड जारी करो' - इको गार्डन में जुटे हजारों छात्र-शिक्षक, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की उठी मांग

Lucknow Eco Garden Protest: लखनऊ के इको गार्डन में यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी और शिक्षक स्कोर कार्ड जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और अपने अंकों की जानकारी पाने के लिए स्कोर कार्ड जरूरी है.

यूपी तक

• 02:11 PM • 13 Jun 2026

follow google news

Lucknow Eco Garden Protest: लखनऊ के इको गार्डन में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है, जहां बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक एकत्र होकर पुलिस भर्ती बोर्ड से स्कोर कार्ड जारी करने की मांग कर रहे हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपने परीक्षा परिणाम और स्कोर कार्ड का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें यह जानने का अधिकार है कि परीक्षा में उनके अंक किस आधार पर तय किए गए. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संविधान के तहत पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि छात्रों को बिना किसी बाधा के उनका स्कोर कार्ड उपलब्ध कराया जा सके. शिक्षकों और युवाओं ने इसे छात्रों के अधिकारों से जुड़ा न्यायपूर्ण आंदोलन बताया है.

यह भी पढ़ें...

प्रदर्शन में कई शिक्षक भी छात्रों के समर्थन में मौजूद हैं, जिनमें ‘डमरू वाले बाबा’ के नाम से चर्चित शिक्षक भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा देने वाले कई छात्र स्कोर कार्ड जारी न होने की वजह से मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति में हैं. छात्रों और शिक्षकों का कहना है कि यह आंदोलन पूरी तरह बच्चों के भविष्य और उनके अधिकारों के लिए है तथा किसी भी राजनीतिक दल को इस मुद्दे को भटकाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीप के भी पहुंचे, हालांकि बताया गया कि वे छात्रों और शिक्षकों से व्यक्तिगत तौर पर ज्यादा बातचीत नहीं कर सके, लेकिन आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता बनाए रखी.

इको गार्डन में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है, जहां छात्र नारेबाजी के जरिए अपनी मांगों को सरकार और भर्ती बोर्ड तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. प्रदर्शन के आयोजकों ने सरकार को ज्ञापन सौंपने की योजना भी बनाई है, ताकि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द उचित कार्रवाई की जा सके. आंदोलन में शामिल शिक्षक प्रशासन से लगातार संवाद स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि स्कोर कार्ड और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवालों का समाधान जल्द निकलेगा. छात्रों का कहना है कि यह लड़ाई शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और अपने अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए है, जिसे वे शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं.