उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक स्कूल के प्रिंसिपल को उसके केबिन में ही लोगों ने ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए. प्रिंसिपल पर बच्चों के साथ गंदी हरकतें करने का गंभीर आरोप लगा है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
मामला रामपुर के भोट थाना इलाके के खूंटाखेड़ा गांव में स्थित सेंट फ्रांसिसी स्कूल का है. स्कूल के प्रिंसिपल जोसेफ पर आरोप है कि वह 8 से 10 साल के मासूम बच्चों के साथ अपने ऑफिस में बुलाकर बदसलूकी और अश्लील हरकतें करता था. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने इस बात की जानकारी अपने माता-पिता को दी. इसके बाद परिजन कुछ लोगों के साथ स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल के सामने ही बच्चों से पूछताछ की.
जब बच्चों ने प्रिंसिपल की करतूतों का खुलासा किया, तो गुस्से में आए लोगों ने प्रिंसिपल जोसेफ को उसके केबिन में ही 4 सेकंड में 6 थप्पड़ रसीद कर दिए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई. अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के अनुसार, प्रिंसिपल के खिलाफ तत्काल अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. आरोपी प्रिंसिपल जोसेफ को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT









