कानपुर कचहरी में विदेशी बार डांसर को देखते ही पास जाकर नोट उड़ाने लगे वकील साहब, वीडियो हो गया वायरल

यूपी तक

• 06:11 PM • 28 Feb 2026

Kanpur Court Premises Video: कानपुर कचहरी परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान विदेशी डांसर्स की प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कार्यक्रम में वकीलों और अन्य लोगों के झूमने का दृश्य सामने आने के बाद यह आयोजन चर्चा और बहस का विषय बन गया है.

Google CTA

Kanpur Court Premises Video: होली के रंग, ढोल-नगाड़ों की गूंज और जश्न का माहौल लेकिन जब यह सब कचहरी परिसर में दिखे तो चर्चा होना लाजिमी है. कानपुर की अदालत परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह ने उस वक्त अलग मोड़ ले लिया जब मंच पर विदेशी डांसर्स ने फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति देनी शुरू की. कुछ ही मिनटों में माहौल बदल गया. तालियां, सीटियां और हुटिंग से पूरा परिसर गूंज उठा. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने अब इस आयोजन को बहस का मुद्दा बना दिया है.

यह भी देखें...

होली मिलन समारोह में बदला माहौल

शुक्रवार को कानपुर कचहरी परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के दौरान मंच पर विदेशी महिला कलाकारों ने फिल्मी गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया. जैसे ही संगीत बजा, दर्शकों में मौजूद वकील और अन्य लोग झूमते नजर आए. 

एक गाने “ले ले मजा, चांदनी रात है...” पर प्रस्तुति के दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह और मस्ती से भर गया. कई लोग अपनी सीटों से उठकर तालियां बजाते और सीटियां मारते दिखे. कुछ देर के लिए कचहरी का वातावरण किसी सांस्कृतिक आयोजन से ज्यादा डांस बार जैसा लगने लगा. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कार्यक्रम के वीडियो सामने आते ही वे तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. लोगों ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ ने सवाल उठाया कि न्यायिक परिसर में इस तरह का आयोजन कितना उचित है, जबकि अन्य लोगों ने इसे केवल मनोरंजन का हिस्सा बताया. 

उठ रहे हैं कई सवाल

कचहरी जैसे गंभीर और संवेदनशील स्थान पर इस तरह के नृत्य आयोजन को लेकर अब बहस छिड़ गई है. क्या यह परंपरागत होली मिलन का हिस्सा था या मर्यादाओं की अनदेखी. इस मुद्दे पर समाज के अलग-अलग वर्गों की राय बंटी हुई है.

यह भी पढ़ें: जिस जज ने सुनाई हत्यारे जयदीप और पिंटू को उम्रैकद की सजा उसके साथ इन्होंने कोर्ट रूम में जो किया वो जानकर हिल जाएंगे