Ghaziabad Monu Chaudhary : चैंबर में घुसकर वकील को मारी गोली, मोनू की बहनों किया खुलासा मारने वाला कोई और नहीं..

इस गोलीकांड का वकीलों के प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं था,मोनू चौधरी की बहन ने बताया कि इसका संबंध रक्षाबंधन से है.

यूपी तक

• 08:19 AM • 31 Aug 2023

follow google news

यह भी पढ़ें...

कल यानी 30 अगस्त को पूरे प्रदेश में एक तरफ वकीलों का प्रदर्शन चल रहा था.. इसी बीच गाजियाबाद में एक वकील की दिनदहाड़े उसी के चैंबर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी जाती है. ये खबर पूरे सूबे में आग की तरफ फैल गई. चारो ओर चर्चा होने लगी की आखिर वकीलों के प्रदर्शन के बीच एक वकील की उसी के चैंबर में गोली मारकर हत्या कर दी गई लेकिन इस मामले में मृतक वकील मोनू चौधरी की बहनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस गोलीकांड का वकीलों के प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं था,मोनू चौधरी की बहन ने बताया कि इसका संबंध रक्षाबंधन से है. दरअसल दावा किया जा रहा है कि मोनू चौधरी पर गोली कोई और नहीं बल्कि उसी के बहनोई ने चलाई थी..