UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मेधावी छात्राओं के लिए बड़ी योजना शुरू की है. इस योजना का नाम रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना है. योगी सरकार की ये योजना बेटियों को समर्पित है. इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उच्च शिक्षा हासिल कर रही मेघावी बेटियों को फ्री स्कूटी देगी, जिससे वह अपने कॉलेज तक आसानी से जा सके. सरकार का लक्ष्य बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ाना और कॉलेज तक उनकी पहुंच आसान करना है.
ADVERTISEMENT
किन छात्राओं को मिल सकेगा इस योजना का लाभ?
योजना में शामिल होने के लिए छात्रा का यूपी निवासी होना जरूरी है. इसी के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में बेटियां के नंबर अच्छे होने चाहिए. छात्रा के परिवार की सालाना आय भी 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसके बाद ही छात्रा इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है.
आपको बता दें कि आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मार्कशीट, कॉलेज आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक शामिल हैं.
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए छात्रा को उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां ऑनलाइन फॉर्म भरकर, वहां मागे गए दस्तावेज को अपलोड करना होगा. फिर चयनित छात्राओं को उनके जिले के नोडल सेंटर से स्कूटी वितरण की सूचना मिलेगी. आपको बता दें कि ये योजना खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों की छात्राओं की मदद करेगी और ड्रॉपआउट रेट कम करने में सहायक होगी.
ADVERTISEMENT









