उत्तर प्रदेश के देवरिया में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन एक हृदयविदारक हादसा हो गया. यहां परीक्षा देने जा रहे छात्र पिकअप वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए. आपको बता दें कि बुधवार को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर के पास बाइक सवार छात्र 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे.
ADVERTISEMENT
रास्ते में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए. बाइक पर कुल तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो छात्र 10वीं का हिंदी का पेपर देने जा रहे थे और तीसरा उनका भाई था. घायलों को पहले महर्षि देवराहा बाबा इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है.
सीओ रुद्रपुर हरिओम यादव के अनुसार, हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने पिकअप को अपनी कस्टडी में ले लिया है और चालक की तलाश के साथ आगे की विधिक कार्रवाई तेज कर दी है.
ADVERTISEMENT









