सीएम योगी का सिंगापुर और जापान दौरा, जानिए यूपी के लिए क्या लेकर आए

CM Yogi Singapore Japan Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी 4 दिवसीय सिंगापुर और जापान यात्रा का सार साझा किया. जानिए कैसे 60 बैठकों और 500 निवेशकों के साथ यूपी में निवेश के नए द्वार खुले हैं. पूरी रिपोर्ट देखें.

यूपी तक

• 06:30 PM • 27 Feb 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी चार दिवसीय सिंगापुर और जापान की विदेश यात्रा पूरी कर ली है. स्वदेश लौटने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान इस दौरे को बेहद सफल बताया और उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक औद्योगिक केंद्र के रूप में प्रस्तुत करना था. चार दिनों के दौरान कुल 60 से अधिक बैठकें संपन्न हुईं, जिनमें G2G (गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट), G2B (गवर्नमेंट टू बिजनेस) और B2B (बिजनेस टू बिजनेस) स्तर की वार्ताएं शामिल थीं. 

यह भी पढ़ें...

रोड शो और निवेशकों की भागीदारी

तीन बड़े रोड शो: एक सिंगापुर में, एक टोक्यो (जापान) में और एक जापान के यमानासी प्रांत में आयोजित किया गया. इन कार्यक्रमों में लगभग 450 से 500 बड़े निवेशक, वित्तीय संस्थानों के चेयरमैन और CEO शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि कई क्षेत्रों में निवेशकों ने उत्तर प्रदेश के प्रति सकारात्मक रुचि दिखाई है और कई MOU (समझौता ज्ञापन) भी साइन किए गए हैं. प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार हैं: 

सिंगापुर: आईटी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सिटी, लॉजिस्टिक्स और फिनटेक.
जापान: सेमीकंडक्टर, टूरिज्म, मेडटेक और डीपटेक.

सीएम योगी का संदेश

सीएम योगी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने पिछले 8-9 वर्षों में जो प्रगति की है, उसका सकारात्मक संदेश पूरी दुनिया में गया है. उन्होंने भरोसा जताया कि इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक विकास को गति मिलेगी.