आर्यन यादव ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे उनको और उनके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं. उनसे मारपीट हुई और उनकी चाय की दुकान पर कई बार भेदभावपूर्ण कार्रवाई हुई. उनके पिता और परिवार के सदस्य भी परेशान हुए. आर्यन ने बताया कि फूड सेफ्टी अधिकारी भी उनकी दुकान पर जांच के नाम पर आए और दुकान सील करने की बात कह डाली.
ADVERTISEMENT
उन्होंने बताया कि कई बार चाय के बर्तन एल्यूमीनियम के होने के कारण भी उन्हें निशाना बनाया गया था. जबकि यह पूरे इलाके में सामान्य बात है. कई बार उनकी शिकायतें दर्ज भी हुईं लेकिन असर नहीं हुआ.उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं.
अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही. उन्होंने एल्यूमीनियम बर्तनों को लेकर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि ऐसी बातें राजनीति से प्रेरित हैं.
आर्यन यादव ने समाज में बढ़ते वर्चस्ववादी और सामंती व्यवहार की आलोचना भी की. इस दौरान उन्हें सम्मान भी मिला, जिससे वे खुश नजर आए. उन्होंने दुख जताया कि अब भी उन्हें धमकियां मिल रही हैं लेकिन वह सच बोलते रहेंगे.
ADVERTISEMENT









