UP Shiksha Mitra Salary Hike: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए बड़ी घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान बताया कि शिक्षामित्रों का मानदेय 10000 रुपये से बढ़ाकर 18000 रुपये और अनुदेशकों का 9000 रुपये से बढ़ाकर 17000 रुपये प्रति माह किया जाएगा. यानी दोनों के मानदेय में 8000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ी हुई सैलरी अप्रैल से लागू होगी. अगर किसी कारण से अप्रैल में भुगतान नहीं हो पाता तो बाद में एरियर जोड़कर पैसा दिया जाएगा.
ADVERTISEMENT
बता दे कि प्रदेश में 1.5 लाख से ज्यादा शिक्षामित्र और लगभग 25 हजार अनुदेशक काम कर रहे हैं. इस फैसले से करीब 1.75 लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा. सरकार का कहना है कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
शिक्षामित्र योजना 1999 में शुरू हुई थी, तब मानदेय सिर्फ 1450 रुपये था. बाद में इसे बढ़ाकर 2250, 2400 और 3000 रुपये किया गया. साल 2014-15 में इन्हें सहायक अध्यापकों के बराबर करीब 35000 रुपये वेतन देने का फैसला हुआ था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह रद्द हो गया और मानदेय घटकर 3500 रुपये रह गया. 2017 में योगी सरकार ने इसे 10000 रुपये किया था और अब इसे बढ़ाकर 18000 रुपये किया जा रहा है, जिसे हाल के सालों की सबसे बड़ी बढ़ोतरी माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT









