'मैं कुंडा की कथा में जरूर जाऊंगा,' अखिलेश यादव के विरोध के बीच धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे बृजभूषण शरण सिंह

अंचल श्रीवास्तव

• 12:05 PM • 14 Nov 2026

अखिलेश यादव के विरोध के बीच बृजभूषण शरण सिंह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में उतर आए हैं. राजा भैया के न्योते पर उन्होंने 17 से 20 नवंबर तक कुंडा में होने वाली श्रीराम कथा में शामिल होने का ऐलान किया है.

Google CTA

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राम मंदिर और रामकथा एक बार फिर से सियासत के केंद्र में आ गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथाओं का कड़ा विरोध कर रहे हैं और प्रशासन से इन पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ, अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की भी बात कह रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री बनाम अखिलेश यादव की इस पूरी लड़ाई के बीच अब कुंडा के विधायक और बाहुबली राजा भैया के साथ एक और बाहुबली नेता, बृजभूषण शरण सिंह, खड़े हो गए हैं. राजा भैया ने बृजभूषण को कुंडा में आयोजित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में आने का खास न्योता दिया है. बृजभूषण ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह कुंडा जरूर जाएंगे और उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का बचाव भी किया है.

यह भी देखें...

धीरेंद्र शास्त्री के बयान का किया बचाव

कुछ महीने पहले अखिलेश यादव की तारीफ करने वाले बृजभूषण शरण सिंह अब उनके (अखिलेश) विरोध के बावजूद धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में खड़े हैं. धीरेंद्र शास्त्री के बयान का बचाव करते हुए बृजभूषण ने कहा कि जिन लोगों ने उनका विरोध किया है, उन्होंने शास्त्री जी की पूरी बात को ध्यान से सुना ही नहीं है. बृजभूषण ने कहा कि शुरुआत में जब उनसे सवाल किया गया था, तो वह खुद भी भ्रम में आ गए थे, लेकिन जब उन्होंने पूरी कथा सुनी तो समझ आया कि धीरेंद्र शास्त्री का भाव किसी का भी अपमान करने का नहीं था. उन्होंने कहा, "जिसकी रही भावना जैसी, हरि मूरत देखी तिन तैसी."

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से 1 करोड़ 27 लाख वोटर्स के नाम कटने वाले सीएम योगी के बयान पर बोले अखिलेश- बाहरी लोगों को जोड़ने की हो रही है साजिश

'मैं कुंडा की कथा में जरूर जाऊंगा'

बृजभूषण शरण सिंह ने स्पष्ट किया कि वह प्रतापगढ़ के कुंडा में 17 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस रामकथा में जरूर जाएंगे. उन्होंने बताया कि राजा भैया से उनकी पुरानी दोस्ती है और वह सुख-दुख के साथी हैं. बृजभूषण ने कहा कि जो भी लोग बड़ी कथाएं करवाते हैं, वे चाहते हैं कि वह (बृजभूषण) वहां आएं. जनवरी में उनके द्वारा करवाई गई एक भव्य कथा के बाद से साधु-संतों में यह संदेश गया है कि वह संतों का सम्मान करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके जाने से कथा की प्रतिष्ठा बढ़ती है, तो वह वहां जरूर जाएंगे.

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से 1 करोड़ 27 लाख वोटर्स के नाम कटने वाले सीएम योगी के बयान पर बोले अखिलेश- बाहरी लोगों को जोड़ने की हो रही है साजिश

अखिलेश और धीरेंद्र शास्त्री का विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के उस बयान से हुई थी, जिसमें उन्होंने भगवान राम और भगवान कृष्ण के स्वभाव की तुलना करते हुए टिप्पणी की थी. इस पर ऐतराज जताते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री ने यदुवंशियों और रघुवंशियों की भावनाओं को आहत किया है. अखिलेश ने यह भी कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री को न तो ब्रज में और न ही अवध में प्रवेश मिलना चाहिए. सपा नेताओं और समर्थकों ने भी कथा का विरोध किया और इसे न होने देने की चेतावनी दी थी. लेकिन अखिलेश यादव के इस कड़े विरोध के बावजूद राजा भैया के कुंडा स्थित बेती राजभवन में कथा के लिए मंच सजकर पूरी तरह से तैयार है.

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से 1 करोड़ 27 लाख वोटर्स के नाम कटने वाले सीएम योगी के बयान पर बोले अखिलेश- बाहरी लोगों को जोड़ने की हो रही है साजिश