जेलों में नवरात्रि का व्रत रखने वाले बंदियों के लिए भी फलाहार! योगी सरकार ने उठाया यूनीक कदम

शिल्पी सेन

• 06:24 PM • 04 Oct 2024

UP Jail news: उत्तर प्रदेश की जेलों में शारदीय नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले बंदियों के लिए विशेष फलाहार और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए निर्देश दिया था.

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो- पीटीआई)

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो- पीटीआई)

Google CTA

UP Jail news: उत्तर प्रदेश की जेलों में शारदीय नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले बंदियों के लिए विशेष फलाहार और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए निर्देश दिया था. उसके बाद प्रदेश के सभी जेलों में बंदियों के लिए नौ दिनों के व्रत के दौरान विशेष व्यवस्था की गई है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश ऐसा करना वाला पहला राज्य है. 

यह भी पढ़ें...

नवरात्र व्रत में कारागारों में निरुद्ध बंदी कर सकेंगे फलाहार 

आपको बता दें कि जेल में बंद क़ैदी भी अपने धार्मिक रीतियों का पालन करते हुए नवरात्र में व्रत रखते हैं. इसलिए सरकार नवरात्रि में पूरे नौ दिन व्रत रखने वाले बंदियों के लिए उनके व्रत को देखते हुए जलपान,फलाहार और भोजन की व्यवस्था करेगी. सीएम योगी के निर्देश के बाद कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस संबंध में महानिदेशक कारागार प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए हैं. 

इस निर्देश के अनुपालन के लिए इसके लिए हर जेल को उपयुक्त और पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी. बंदियों की संख्या और खाद्य सामग्री की क्वॉलिटी पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

यूपी के जेलों में रोज़ा इफ़्तार पहले भी होता रहा है पर ये पहली बार है जब जेल में नवरात्र के लिए व्रत के भोजन और फलाहार की व्यवस्था की गई है. कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यूपी ऐसा करने वाला संभवतः देश का पहला राज्य होगा.