चंदौली में टेंपो लेकर मंडप में बैठे बारातियों पर क्यों चढ़ गया धर्मेंद्र यादव? वजह चौंका देगी

उदय गुप्ता

28 Apr 2025 (अपडेटेड: 28 Apr 2025, 01:56 PM)

UP News: यूपी के चंदौली में राजनाथ यादव की बेटी की शादी समारोह के दौरान धर्मेंद्र यादव ने बड़ा कांड कर दिया. उसने बारातियों पर ही टेंपो चढ़ा दिया. जानिए ये हैरान कर देने वाला मामला.

Chandauli, Chandauli News, Chandauli Viral News, Chandauli Police, UP News, UP Vial News, चंदौली, चंदौली न्यूज, चंदौली वीडियो, यूपी न्यूज, यूपी वायरल वीडियो

UP News

Google CTA

Chandauli Stampede Inciden: उत्तर प्रदेश के चंदौली में विवाह कार्यक्रम चल रहा था. दूल्हा-दुल्हन मंडप में शादी की रस्म पूरी कर रहे थे. बाराती भी मौजूद थे. तभी वहां ऐसा कांड हुआ, जिससे चीख-पुकार मच गई. दरअसल एक युवक टेंपो लेकर आया और तेज रफ्तार से उसने टेंपो मंडप में बैठे बारातियों पर चढ़ा दिया.

यह भी पढ़ें...

इस घटना में 5 लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी नशे में था. मुगलसराय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 173 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

धर्मेंद्र यादव ने क्यों बारातियों पर चढ़ाया टेंपो? 

ये पूरा मामला चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव से सामने आया है. बीते शनिवार, 26 अप्रैल को राजनाथ यादव की बेटी की शादी समारोह हो रहा था. रात करीब 11 बजे, जब शादी की रस्में चल रही थीं और बाराती पंडाल में बैठे थे, तभी गांव का ही युवक धर्मेंद्र यादव तेज रफ्तार में टेंपो ट्रैवलर लेकर आया. इस दौरान आरोपी ने पंडाल में बैठे बारातियों पर टेंपो चढ़ा दिया और टेंपो आगे जाकर दीवार पर भी टकरा गया.  

ये भी पढ़ें: मुस्कान की मां ने जावेद संग तय किया था बेटी का निकाह, दूल्हे ने आखिरी समय किया कुछ ऐसा, बुरी तरह टूटी दुल्हन

इस हादसे में बारात पक्ष के दो लोग और लड़की पक्ष के तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. ग्रामीणों के अनुसार, धर्मेंद्र उस समय नशे में था और उसका बारातियों से किसी बात पर विवाद हो गया था. गुस्से में उसने यह खतरनाक कदम उठाया. इस घटना से न केवल लोग घायल हुए, बल्कि घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई.

घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. लड़की के पिता राजनाथ यादव ने मुगलसराय कोतवाली में धर्मेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.