जल्द यहां मंदिर बनाने का सपना पूरा होगा...कौन है गौरव चौहान जिसने किया ताजमहल में मुमताज की कब्र पर गंगाजल चढ़ाने का दावा?

अरविंद शर्मा

• 02:19 PM • 16 Apr 2025

Taj Mahal Controversy: आगरा के ताजमहल को लेकर एक बार फिर विवाद! करणी सेना से जुड़े गौरव चौहान ने वीडियो जारी कर मुमताज की कब्र पर गंगाजल चढ़ाने का दावा किया. ASI ने जांच शुरू की.

Taj Mahal controversy

Taj Mahal controversy

Google CTA

Taj Mahal News: उत्तर प्रदेश के आगरा से फिर एक बार सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें कि फिर एक बार दुनिया के 7 अजूबों में से एक ताजमहल को लेकर बड़ा दावा हुआ है. खुद को करणी सेना का कार्यकर्त्ता बताने वाले गौरव चौहान नामक एक शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में गौरव चौहान ने ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की कब्र पर गंगाजल चढ़ाने का दावा किया है. यह वीडियो गौरव चौहान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया, जो अब वायरल हो गया है. 

यह भी पढ़ें...

वीडियो में गौरव ने क्या कहा?

वीडियो में गौरव चौहान ने कहा, "यह ताजमहल जो है वह भोले बाबा का मंदिर है...जल्द ही यहां मंदिर बनाने का सपना भी पूरा होगा. जिन्होंने हमारी बहन बहू के साथ अभद्रता की है, उन्हें उजाड़ देंगे, उनकी बस्तियां उखाड़ देंगे. हर जगह गंगाजल छिड़केंगे जिससे हर जगह शुद्ध हो जाए.' गौरव चौहान ने यह सब बातें अपने 5 मिनट 28 सेकंड में वीडियो में कहीं हैं. फेसबुक पर गौरव चौहान ने डिटेल में लिखा है कि वह मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. उसने अपनी प्रोफाइल में जिम/फिजिकल फिटनेस सेंटर लिखा है.

वीडियो में और क्या दिखा?

गौरव चौहान वीडियो में प्लास्टिक की बोतल में जल दिखाकर बात करता हुआ दिख रहा है और उसके बाद ताजमहल की मुख्य इमारत की तरफ बढ़ते हुए जाता है. वह रास्ते में जगह-जगह जल को छिड़कता है. दावा है कि गौरव चौहान ने मुख्य इमारत में बनी मुमताज की प्रतीकात्मक कब्र पर भी जल छिड़का है.