चीफ जस्टिस बीआर गवई ने CM योगी के लिए ऐसा क्या कहा जिसकी हो रही खूब चर्चा? ये वीडियो हो रहा वायरल

यूपी तक

01 Jun 2025 (अपडेटेड: 01 Jun 2025, 11:19 AM)

UP News: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई एक कार्यक्रम के लिए प्रयागराज आए हुए थे. यहां वह मंच से संबोधित कर रहे थे. तभी उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक बयान दिया, जो चर्चाओं में आ गया.

UP News, UP Viral news, up viral video, Chief Justice of India B R Gavai, supreme court, cm yogi, yogi adityanath, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी वायरल वीडियो, सीएम योगी, योगी आदित्यनाथ,  मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई, सुप्रीम कोर्ट, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: देश के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई है. मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने सीएम योगी को देश का सबसे ताकतवर और मेहनत करने वाला मुख्यमंत्री बताया है. मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई मंच से संबोधित कर रहे थे. तभी उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का नाम लेते हुए कहा, मेधवाल जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी देश के सबसे ताकतवर और मेहनत करने वाले मुख्यमंत्री हैं. इसके बाद चीफ जस्टिस ने जो कहा, वह अब चर्चाओं में आ गया है.

यह भी पढ़ें...

योगी जी पावरफुल हैं- मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रयागराज आए हुए थे. यहां उन्होंने मंच से संबोधित करते समय सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा, इलाहाबाद (प्रयागराज) की धरती पावरफुल लोगों की है. योगी जी तो पावरफुल हैं ही. इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने एक जज का नाम लेते हुए कहा कि हमारे वह मित्र भी देश के सबसे पावरफुल जज हैं.

पूरी वीडियो देखिए

बता दें कि मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ऑफिशियल विजिट पर इलाहाबाद हाई कोर्ट आए थे. इसी दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये टिप्पणी की..