7 मई को यूपी में बजेंगे 'युद्ध के सायरन', 19 जिलों को 3 इन कैटेगरी में बांटा गया, क्या करें-क्या न करें?

यूपी तक

• 05:42 PM • 06 May 2025

Mock Drill in UP: पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देशभर के 244 जिलों में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है. यूपी के 19 जिलों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है और 7 मई को यह ड्रिल होगी.

प्रतीकात्मक फोटो.

प्रतीकात्मक फोटो.

Google CTA

Mock Drill in UP: पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल पनपा हुआ है. 22 अप्रैल को आतंवादियों ने पहलमाग में 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. इसी के बाद से भारत एक के बाद एक कड़े से कड़े एक्शन पाकिस्तान के खिलाफ ले रहा है. इसी बीच भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने देश के 100 सबसे ज्यादा जोखिम संभावित जिलों के अलावा 244 जिलों में मॉक ड्रिल करने का आदेश जारी किया है. इसी कड़ी में यूपी में भी बुधवार यानी 7 मई को मॉकड्रिल आयोजियत होगी. 

यह भी पढ़ें...

डीजीपी प्रशांत कुमार ने क्या बताया?

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने मंगलवार को बताया, "हमें सात मई को मॉक ड्रिल को लेकर केंद्र सरकार से निर्देश मिले हैं. (ड्रिल के लिए राज्य के) उन्नीस जिलों की पहचान की गई है.' उन्होंने कहा कि इन जिलों को विभिन्न श्रेणियों में रखा गया है/

डीजीपी ने कहा, "इन 19 में से एक जिले को 'ए' श्रेणी में, दो को 'सी' श्रेणी में और बाकी को 'बी' श्रेणी में रखा गया है. हालांकि, स्थानीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि आपातकालीन स्थिति में एकीकृत प्रतिक्रिया के लिए नागरिक और पुलिस प्रशासन, अग्निशमन सेवाओं और आपदा प्रतिक्रिया बल सहित सभी कार्यक्षेत्रों में एक संयुक्त अभ्यास किए जाएं."

यूपी के कौनसे जिले 3 कैटगरी में बांटे गए?

बता दें कि साल 2010 का गृह मंत्रालय का एक नोटिफिकेशन सामने आया है, जिसमें जिलों को 3 कैटेगरी में बांटा गया था. इस नोटिफिकेशन में यूपी के 19 जगहों का जिक्र है. इसमें A श्रेणी में बुलंदशहर के नरोरा को रखा गया है. नरोरा को इसलिए A श्रेणी में रखा गया है क्योंकि यहां अटॉमिक पावर प्लांट है. इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर नरोरा अति संवेदनशील इलाकों में आता है.  B कैटगरी में आगरा, प्रयागराज, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बक्शी का तालाब, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और सरवासा को रखा गया है. वहीं, C कैटेगरी में बाग्मत और मुजफ्फरनगर शामिल हैं. 

लोगों के मन में आ रहे ये सवाल

इधर लोगों के मन में इस बात को लेकर जिज्ञासा है कि War मॉक ड्रिल में होगा क्या? लोगों को किस तरह से अलर्ट रहना होगा. लोग ये भी सवाल पूछ रहे हैं कि क्या 7 मई को ऑफिस जाना होगा या घर रहना होगा? स्कूल खुले रहेंगे या बंद होंगे? पब्लिक को इस मॉक ड्रिल में कैसे हिस्सा लेना होगा? आइये आपको इन्हीं सब सवालों के विस्तार से जबाव देते हैं.