UP weather update: यूपी में 10 जिलों में भारी बारिश, 51 शहरों में वज्रपात का अलर्ट! IMD ने बताया 8 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

यूपी तक

• 07:56 PM • 07 Jul 2025

IMD ने यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश और 51 शहरों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. जानिए 8 जुलाई 2025 का पूरा मौसम अपडेट और किन जिलों में सतर्क रहने की जरूरत है.

एक सप्ताह तक लगातार बढ़ रहे तापमान और चिपचिपी उमस के बाद सोमवार की बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई।

एक सप्ताह तक लगातार बढ़ रहे तापमान और चिपचिपी उमस के बाद सोमवार की बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई।

Google CTA

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है और 8 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि 10 जिलों में हेवी रेनफॉल का अलर्ट है. इसके अलावा 51 जिलों में मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें...

किन जिलों में होगी भारी बारिश?

1. आगरा
2. इटावा
3. जालौन
4. झांसी
5. फिरोजाबाद
6. बहराइच
7. महोबा
8. लखीमपुर खीरी
9. ललितपुर
10. शाहजहांपुर

इन जिलों में लोगों को जलभराव, ट्रैफिक बाधा और विजिबिलिटी में कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

वज्रपात और गरज के साथ बारिश का अलर्ट

1. अलीगढ़
2. आगरा
3. इटावा
4. उन्नाव
5. औरैया
6. एटा
7. कन्नौज
8. कानपुर नगर
9. कानपुर देहात
10. कासगंज
11. कौशाम्बी
12. गाजियाबाद
13. गौतम बुद्ध नगर
14. चित्रकूट
15. जालौन
16. झांसी
17. फिरोजाबाद
18. फर्रुखाबाद
19. फतेहपुर
20. बदायूं
21. बरेली
22. बाराबंकी
23. बांदा
24. बागपत
25. बिजनौर
26. बुलंदशहर
27. बहराइच
28. मथुरा
29. मैनपुरी
30. मुरादाबाद
31. मेरठ
32. मुजफ्फरनगर
33. मिर्जापुर
34. महोबा
35. रामपुर
36. रायबरेली
37. लखनऊ
38. लखीमपुर खीरी
39. ललितपुर
40. सीतापुर
41. सहारनपुर
42. संभल
43. सोनभद्र
44. हरदोई
45. हापुर
46. हाथरस
47. अमरोहा
48. पीलीभीत
49. प्रयागराज
50. शाहजहांपुर
51. शामली

IMD ने लोगों को घर के अंदर रहने, पेड़ों व खुले स्थानों से दूर रहने और बच्चों व बुजुर्गों को विशेष सतर्कता में रखने की सलाह दी है. 

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

8 जुलाई को दिल्ली-NCR में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम तापमान 23-25°C के बीच रहने की संभावना है. हवा की रफ्तार 15-20 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. बीते 24 घंटे में दिल्ली में तापमान सामान्य से 2-4°C नीचे रिकॉर्ड किया गया.

पूर्वी और मध्य भारत में अलर्ट

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के संकेत मिले हैं. मौसम विभाग ने इन राज्यों में अगले 2-3 दिनों तक भारी मेघगर्जन, आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं की आशंका जताई है.