यूपी में उमस भरी गर्मी से कब मिलेगी राहत, बारिश को लेकर IMD की बड़ी भविष्यवाणी, जानें अपने शहर का हाल

यूपी तक

• 10:57 AM • 22 Jul 2023

Uttar Pradesh Weather News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों नमी और तापमान बढ़ने से मौसम इस समय लोगों के लिए मुसीबत बन…

UP Tak
Google CTA

Uttar Pradesh Weather News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों नमी और तापमान बढ़ने से मौसम इस समय लोगों के लिए मुसीबत बन गया है. प्रदेश के कई जिलों में पिछले कई दिनों से नहीं बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है. पिछले पांच दिनों से धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से लोग एक बार फिर बेहाल हो गए हैं. मानसून की बेरुखी से पूर्वी यूपी में लोगों को गर्मी एक बार फिर से सताने लगी है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नई संभावना जताई है.

यह भी पढ़ें...

IMD का जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अभी कम से कम तीन दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है. IMD ने 23 से 25 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जारी की है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है और प्रदेश के कई जिलों में अगले 2 दिनों तक भारी से भारी बारिश के साथ आंधी और वज्रपात की संभावना है. IMD ने इस दो दिनों के लिए  येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 24 जुलाई को फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव,लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा,आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, अलीगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज के आसपास इलाकों में वज्रपात व बारिश की संभावना है.

राजधानी लखनऊ के ऐसा रहेगा हाल

वहीं राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे.  शनिवार को लखनऊ में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी. वहीं, रविवार को लखनऊ में गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.