UP Police Constable Final Result 2024: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2024 में उम्मीदवारों का चयन जनरल, EWS, OBC, SC और ST कैटेगरी के आरक्षण नियमों के तहत किया गया है. सामान्य वर्ग के 24,102 उम्मीदवारों को चयन सूची में जगह मिली है, जबकि EWS के 6,024, OBC के 16,264, SC के 12,560 और ST के 1,204 अभ्यर्थी फाइनल मेरिट में शामिल हुए हैं.
ADVERTISEMENT
किस कैटेगरी में कितने हुए सेलेक्ट?
श्रेणी | पदों की संख्या | चयनित अभ्यर्थी |
---|---|---|
जनरल (सामान्य) | 24,102 | 24,102 |
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) | 6,024 | 6,024 |
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) | 16,264 | 16,264 |
SC (अनुसूचित जाति) | 12,560 | 12,560 |
ST (अनुसूचित जनजाति) | 1,204 | 1,204 |
कुल | 60,244 | 60,244 |
48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया था आवेदन
यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए कुल 48,17,441 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे. इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को 67 जिलों में 10 पालियों में आयोजित की गई थी.
लिखित परीक्षा के बाद अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण 26 दिसंबर 2024 से 7 फरवरी 2025 तक हुए, और 10 फरवरी से 27 फरवरी 2025 के बीच शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) कराई गई.
कैसे किया गया चयन?
- लिखित परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू की गई.
- यूपी सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार मेरिट तैयार हुई.
- फाइनल लिस्ट में सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को जगह मिली, जिन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की.
- बोर्ड ने कोई वेटिंग लिस्ट जारी नहीं की है.
रिजल्ट और चयन सूची कहां देखें?
चयनित उम्मीदवारों की पूरी सूची उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देखी जा सकती है. इसके अलावा, उम्मीदवार सीधे इस लिंक पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
