UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में कल होगी भयंकर बारिश, मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

यूपी तक

• 06:57 PM • 09 Jul 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी है. IMD ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया है. जानें किन जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने और जलभराव की चेतावनी जारी हुई है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से मेहरबान है और प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. IMD लखनऊ ने 10 जुलाई को लेकर राज्य के दोनों संभागों पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की अत्यधिक संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई को तराई बेल्ट और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि लखनऊ, कानपुर और मेरठ सहित दर्जनों जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार, 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ अत्यंत तीव्र गति से मूसलाधार बारिश हो सकती है. इनमें कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और सीतापुर,  बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं इनके आस-पास के इलाके शामिल हैं. 

लखनऊ समेत इन जिलों में भारी बारिश 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के एक बड़े हिस्से में मध्यम से भारी दर्जे की बारिश दर्ज की जाएगी. इनमें लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और औरैया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, हरदोई, फर्रुखाबाद और कन्नौज जैसे जिले शामिल हैं.

मौसम विभाग ने भारी बारिश के मद्देनजर एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को इसके प्रभावों को लेकर सचेत किया है. मौसम विभाग के मुताबिक निचले इलाकों और अंडरपास में गंभीर जलजमाव हो सकता है जिससे सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है. पुरानी इमारतों और कच्चे ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा खेतों में जलभराव के कारण फसलों (विशेषकर गन्ना, अरहर और मक्का) को नुकसान पहुंच सकता है.

क्या करें और क्या न करें

1.मेघगर्जन या बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे आश्रय बिल्कुल न लें.

2.सुरक्षित पक्के मकानों के अंदर रहें और जलजमाव वाले रास्तों पर यात्रा करने से बचें.

3.किसान भाई अपने खेतों से जल निकासी की उचित व्यवस्था तुरंत दुरुस्त कर लें.

फोटो 1- देखें बारिश के बाद कैसे हैं नोएडा के हालात

 फोटो 2- देखें गाजियाबाद का मंजर

 फोटो 3- देखें सहारनपुर का मंजर

फोटो 4- देखें सहारनपुर का मंजर