UP Weather Update: यूपी में हैं 75 जिले... आज इन 45+ जनपद में होगी झमाझम मॉनसूनी बारिश

यूपी तक

02 Sep 2025 (अपडेटेड: 02 Sep 2025, 06:33 AM)

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून अपने शबाब पर है. आज यानी 2 सितंबर को प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. मौसम विभाग ने आज यानी 2 सितंबर के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. बता दें कि मौसम विभाग की ओर से 13 जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि इन इलाकों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 12 जिलों को 'ऑरेंज अलर्ट' पर रखा गया है. जबकि कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है. यह मॉनसून की बढ़ती सक्रियता का संकेत है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें...

इन 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 2 सितंबर को इन जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक बारिश (रेड अलर्ट) होने की संभावना है:

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं.

इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज.

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने इन जिलों के अलावा भी कई अन्य जिलों में भारी बारिश (येलो अलर्ट) होने की चेतावनी जारी की है:

कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, गोंडा, बलरामपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया.

इन जिलों में वज्रपात की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, आजमगढ़, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन जालौन, हमीरपुर एवं आसपास के इलाकों में.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के इन 13 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट