UP Weather Update: आ गई वो लिस्ट जिसका था सबको इंतजार... 15 सितंबर को यूपी के इन 30 जिलों में होगी बेतहाशा मॉनसूनी बारिश

यूपी तक

14 Sep 2025 (अपडेटेड: 14 Sep 2025, 06:48 PM)

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून ने फिर कर ली है दमदार वापसी. 15 सितंबर को यूपी के इन 30 जिलों में होगी जोरदार बारिश. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP News, UP Weather Forecast, Monsoon in UP, Indian Meteorological Department, IMD Forecast, UP Weather News, Reliëf From Heat Waves in UP, Raining in Some Districts of UP, Heavy Rainfall in Noida and Ghaziabad

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: मॉनसून की चाल फिर से बदल गई है और लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादल मेहरबान हो गए हैं. चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान लोगों को आखिर राहत मिल ही गई. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, 15 सितंबर को भी राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ हो रही इस बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है. किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं, क्योंकि यह बारिश उनकी फसलों के लिए वरदान साबित होगी.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में होगी भारी बारिश

कल यानी 15 सितंबर तक गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, और सीतापुर में भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों के आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

यहां हो सकती है हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग ने प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, और अम्बेडकरनगर में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. लोगों को बिजली गिरने से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में 15 से 17 सितंबर के बीच होगी बेतहाशा मॉनसूनी बारिश... मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट