UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का भयानक अटैक... 18 अगस्त को इन 10+ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी

UP Weather Update: यूपी में 18 अगस्त को मॉनसून का भयंकर अटैक. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Monsoon News, UP Monsoon Update, UP Weather Update, UP Weather, Today Weather, UP IMD Update, IMD Update, UP Weather news, Rain in up, यूपी का मौसम, यूपी मौसम, यूपी में बारिश, आईएमडी अपडेट, मॉनसून, मानसून, यूपी न्यूज

UP Weather Update

यूपी तक

• 07:29 PM • 17 Aug 2025

follow google news

UP Weather Update: अगर आप कल घर से निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो मौसम का हाल जान लीजिए. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 18 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें...

यह बारिश कुछ चुनिंदा जिलों तक ही सीमित रहेगी, जिसमें मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और बुलंदशहर जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं. वहीं, पूर्वी यूपी में भी वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, जौनपुर, बलिया और मिर्जापुर में हल्की बारिश का अनुमान है.

हालांकि, मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट भी दिया है. लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि राज्य में अगले 4 दिनों तक मॉनसून की सक्रियता कमजोर रहेगी और भारी बारिश को लेकर कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है. इसका मतलब है कि फिलहाल लोगों को लगातार हो रही बारिश से राहत मिल सकती है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मॉनसून की रेखा अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गई है, जिससे राज्य में प्रभावी बारिश की संभावना कम हो गई है.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में 18 अगस्त के बाद मॉनसून को लेकर हुई ये भविष्यवाणी, ऐसा हो जाएगा अब मौसम