UP Weather: चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों के लिए आई राहत भरी खबर, IMD ने दिया ये अपडेट

यूपी तक

• 01:36 PM • 09 Apr 2024

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं. IMD के मुताबिक, कल यानी 10 अप्रैल से मौसम में बड़े बदलाव दिख सकते हैं.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी  ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. चिलचिलाती गर्मी की वजह से लोग बाहर जाने से कतराने लगे हैं. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र की तरफ से राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं. IMD के मुताबिक, कल यानी 10 अप्रैल से मौसम में बड़े बदलाव दिख सकते हैं. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के सा-साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें...

ऐसा रहेगा आज यूपी के कुछ प्रमुख जिलों का मौसम

लखनऊ:

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तामपान 21 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

वाराणसी:

मौसम विभाग के मुताबिक, वाराणसी में मंगलवार को न्यूनतम तामपान 23 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

प्रयागराज:

मौसम विभाग के अनुसार, प्रयागराज में मंगलवार न्यूनतम तामपान 24 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

कानपुर:

IMD के अनुसार, कानपुर में आज न्यूनतम तामपान 23 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

मेरठ:

मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ में मंगलवार को न्यूनतम तामपान 17 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.