UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर यू-टर्न लेगा मौसम, इस दिन हो सकती है सूबे में बारिश

यूपी तक

• 11:34 AM • 15 Feb 2024

नए साल की शुरुआत के बाद से उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड का दौर जारी था. मगर बीते दिनों हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल कर रख दिया.

जानिए बारिश को लेकर मौसम विशेषज्ञों ने क्या कहा

जानिए बारिश को लेकर मौसम विशेषज्ञों ने क्या कहा

Google CTA

UP Weather Update: नए साल की शुरुआत के बाद से उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड का दौर जारी था. मगर बीते दिनों हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल कर रख दिया. अब पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूप निकलनी शुरू हो गई है, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिली है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि आने वाले दिनों में यूपी में कैसा मौसम रहेगा. 

यह भी पढ़ें...

भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 18 फरवरी से फिर बारिश हो सकती है. पश्चिमी यूपी से इसकी शुरूआत होगी और 19 फरवरी को पूर्वी यूपी तक बारिश दस्तक देगी. बता दें कि आजमगढ़, गोरखपुर, चित्रकूट, प्रयागराज और वाराणसी समेत अन्य जिलों में बुधवार को बारिश हुई थी. हालांकि बारिश होने से ठंड में इजाफा नहीं हुआ, बल्कि गुरुवार को मौसम सुहाना रहा.

 

 

आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने पर क्या करें और क्या न करें? 

प्रभाव:

  • दृश्यता में कमी.
  • यातायात प्रवाह में व्यवधान.
  • कच्चे और असुरक्षित भवनों को नुकसान.
  • मॉनसून ऋतुओं के दौरान गिरने की संभावना ज्यादा होती है.

सुझाव: