UP Weather Update: यूपी में 10 अगस्त को मॉनसून का भीषण अटैक... इन 30+ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी 

यूपी तक

10 Aug 2025 (अपडेटेड: 10 Aug 2025, 06:12 AM)

UP Weather Update: यूपी में आज यानी 10 अगस्त को मॉनसून का भयंकर अटैक. मौसम विभाग ने आधे से अधिक प्रदेश के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP News, UP Weather Forecast, Monsoon in UP, Indian Meteorological Department, IMD Forecast, UP Weather News, Reliëf From Heat Waves in UP, Raining in Some Districts of UP, Heavy Rainfall in Noida and Ghaziabad

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग ने आज यानी 10 अगस्त के लिए एक नया अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक राज्य के 30 से भी ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. इस चेतावनी को 'येलो अलर्ट' नाम दिया गया है, जिसका मतलब है कि इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. 

यह भी पढ़ें...

बारिश का यह दौर खासकर मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों को अपनी चपेट में लेगा. लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर, आगरा और मुरादाबाद जैसे बड़े शहर भी इस लिस्ट में शामिल हैं. मौसम विभाग ने लोगों को खासतौर पर सतर्क रहने की सलाह दी है. अगर आप कल घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधानी बरतें. सुरक्षित जगहों पर रहें और बिजली गिरने की घटनाओं से बचने के लिए खुले मैदानों और पेड़ों से दूर रहें.

इन जिलों में बारिश की संभावना

भारी वर्षा (येलो अलर्ट):

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, महोबा और ललितपुर.

मेघगर्जन/वज्रपात (येलो अलर्ट):

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा और ललितपुर.

ये भी पढ़ें: यूपी में 10 अगस्त को मॉनसून का डेंजर... इन 40+ में बिजली गिरने की चेतावनी जारी