UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का जलवा अभी भी बरकरार... इन 25+ जिलों में बारिश की संभावना

यूपी तक

27 Sep 2025 (अपडेटेड: 27 Sep 2025, 12:51 AM)

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून की विदाई का सिलसिला जारी है. सूबे में अभी भी 25 से ज्यादा ऐसे जिले हैं, जहां मॉनसूनी बारिश की संभावना है. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी अब तेज हो गई है. मौसम विभाग ने इसकी घोषणा कर दी है. 26 सितंबर 2025 को मॉनसून ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों से विदाई ले ली है. मॉनसून की वापसी 14 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान से शुरू हुई थी. 26 सितंबर को वापसी की रेखा आगे बढ़ गई है. यूपी के कई जिले ऐसे हैं, जहां मॉनसूनी बारिश की अभी भी भरपूर संभावना है. खबर में आगे देखिए किन जिलों में बारिश हो सकती है. 

यह भी पढ़ें...

यहां से हो गई विदाई

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों से मॉनसून वापस चला गया है. इनमें दिल्ली-एनसीआर से सटे क्षेत्र शामिल हैं. मेरठ सहारनपुर मुरादाबाद मंडल के पश्चिमी भाग भी शामिल हैं. बरेली और आगरा मंडल के कुछ पश्चिमी जिले भी शामिल हैं. वापसी की रेखा वर्तमान में झांसी और शाहजहांपुर के आसपास से गुजर रही है. 

इन जिलों में मॉनसून अभी भी सक्रिय है

बंगाल की खाड़ी से एक नया मौसमी सिस्टम बन रहा है. इस कारण हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. ये जिले हैं: लखनऊ हरदोई लखीमपुर खीरी रायबरेली सीतापुर उन्नाव अमेठी कानपुर कानपुर देहात अंबेडकरनगर बाराबंकी अयोध्या सुल्तानपुर प्रयागराज गोरखपुर देवरिया कुशीनगर महराजगंज वाराणसी जौनपुर गाजीपुर चंदौली आजमगढ़ बलिया मऊ झाँसी महोबा बांदा चित्रकूट. इन सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.