UP Weather Update: यूपी में 11 अगस्त को मॉनसून का अटैक... इन 15 जिलों में जारी हुई बारिश की चेतावनी

यूपी तक

11 Aug 2025 (अपडेटेड: 11 Aug 2025, 06:33 AM)

UP Weather Update: यूपी में आज यानी 11 अगस्त को मॉनसून का अटैक. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने 11 अगस्त के लिए एक नया पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. हालांकि, पिछले दिनों की तरह भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी यूपी का मौसम

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इन इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. जिन जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है, उनमें मुख्य रूप से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत और बुलंदशहर शामिल हैं.

पूर्वी यूपी का मौसम

पूर्वी यूपी में भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा. यहां भी कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. जिन जिलों में बारिश हो सकती है, उनमें वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर और मिर्जापुर जैसे इलाके शामिल हैं.

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश और वज्रपात की घटनाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और खुले में जाने से बचें.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में 12 अगस्त के बाद मॉनसून को लेकर हुई ये भविष्यवाणी, ऐसा हो जाएगा अब मौसम