UP Weather Update: यूपी में 19 सितंबर को होगी जबरदस्त मॉनसूनी बारिश... इन 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी

यूपी तक

• 05:55 PM • 18 Sep 2025

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. ऐसे में मौसम सुहावना बना हुआ है. वहीं आने वाले दिनों में भी यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. ऐसे में मौसम सुहावना बना हुआ है. वहीं आने वाले दिनों में भी यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. लेकिन बारिश का ये सिलसिला धीरे-धीरे कम हो जाएगा. मौसम विभाग की मानें तो 20 से 23 सितंबर तक यूपी में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है. 

यह भी पढ़ें...

भारी वर्षा होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर को  यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

मेघगर्जन/वज्रपात होने की संभावना

वहीं मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना जताई है.
 

ये भी पढ़ें: झांसी में मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटर में घुसा सांप तो ऐसा था नजारा, फिर इसे ऐसे बाहर निकाला गया