UP Weather Update: भयंकर बारिश को लेकर यूपी के इन 10+ जिलों में अलर्ट जारी, यहां देखिए ताजा अपडेट

यूपी तक

• 11:23 AM • 26 Jul 2025

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून की वापसी, शुक्रवार को दक्षिणी-पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश। शनिवार को 14 जिलों (बांदा, प्रयागराज, आगरा, झांसी सहित) में भारी बारिश और 43 जिलों में वज्रपात का अलर्ट। अगले 3-4 दिन जारी रहेगा बारिश का दौर.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में शनिवार को एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है. बंगाल की खाड़ी में गुरुवार शाम को विकसित हुए कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूरे प्रदेश में मॉनसून की धमाकेदार वापसी दर्ज की गई है. शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जबकि राजधानी लखनऊ में भी शाम को करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने अपडेट देते हुए बताया है कि आज 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.

यह भी पढ़ें...

आज किन जिलों में होगी बारिश?

भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार (आज) के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड समेत कुल 14 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के इलाके शामिल हैं.

इसके अलावा, प्रदेश के 43 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका जताई गई है. इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व इनके आसपास के इलाके शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: सावन में मॉनसून का जलवा बरकरार... आज इन जिलों जमकर बरसेंगे मेघ, आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी