UP Monsoon Update: लू के बीच आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, जानें यूपी के किन इलाकों में बरसेंगे मेघ

यूपी तक

12 Jun 2025 (अपडेटेड: 12 Jun 2025, 04:12 AM)

UP Monsoon Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के लिए नया अलर्ट जारी किया है. जानें किन इलाकों में हो सकती है मॉनसून से पहले वाली बारिश?

UP Monsoon Update

UP Monsoon Update

Google CTA

UP Monsoon Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के लिए नया अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. IMD ने बताया है कि 13 से 17 जून के दौरान उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि 12 जून को पूर्वी जबकि 13 जून से पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी यूपी में 11-12 जून को लू का खतरा, पूर्वी यूपी में 11 जून को अलर्ट

बारिश के साथ-साथ, मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर भी चेतावनी जारी की है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 जून को अलग-अलग स्थानों पर लू (हीट वेव) की स्थिति बनने की आशंका है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगह 12 जून को लू चल सकती है. इसके अलावा, 12 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म रातें रहने की संभावना है, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लोगों को सलाह दी है कि वे बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें. आंधी-बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाएं.

ये भी पढ़ें: UP Monsoon Update: प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों के लिए आई राहत की खबर, यूपी में इस तारीख से शुरू होगी बारिश