UP Monsoon Update: यूपी में अब इस दिन होगी जमकर बारिश, मॉनसून को लेकर मिली ये बड़ी खबर

यूपी तक

08 Jun 2025 (अपडेटेड: 08 Jun 2025, 04:12 AM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करने वाली है. मौसमी बदलावों के कारण, 10 जून तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा. जानें मौसम विभाग ने और क्या अपडेट दिया है.

UP Monsoon Update

UP Monsoon Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करने वाली है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 9 और 10 जून को प्रदेश के दक्षिणी भागों में लू (हीटवेव) चलने की संभावना है. इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बनी द्रोणी (ट्रफ) का पूरब दिशा में खिसकना है, जिससे प्रदेश के आसपास कोई भी बड़ा मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं रहेगा. 

यह भी पढ़ें...

अगले 3-4 दिन तापमान में बढ़ोतरी

इन मौसमी बदलावों के कारण, 10 जून तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा. इस दौरान गर्म पछुआ हवाएं चलेंगी और गर्मी बढ़ेगी, जिससे अगले 3-4 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. अनुमान है कि इस समय बुंदेलखंड, विंध्य और उनसे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी, जहां लू चलने की आशंका है. इन इलाकों में अभी भी तापमान काफी ऊंचा बना हुआ है और आने वाले दिनों में यह और बढ़ सकता है.

यूपी इन जिलों में पड़ रही लू

बुंदेलखंड क्षेत्र: बांदा, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, उरई. 
विंध्य और संलग्न क्षेत्र: प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र.
पश्चिमी और मध्य यूपी के कुछ जिले: आगरा, कानपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस.

11 जून से बारिश का नया दौर, मिलेगी राहत

हालांकि, 11 जून से मौसम में फिर बदलाव आने की उम्मीद है, जब पुरवा हवाएं (पूर्वी हवाएं) चलना शुरू होंगी. इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश से बारिश का एक नया दौर शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ेगा. इस बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को लू और तेज गर्मी से काफी राहत मिलेगी. तब तक, लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है.