UP Monsoon News: आज 22 जून से लेकर अगले 96 घंटे तक  नोएडा, लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में रेन अलर्ट, IMD ने दी ये हिदायत

यूपी तक

• 09:39 AM • 22 Jun 2025

UP Monsoon News: उत्तर प्रदेश में मॉनसून आ चुका है. मगर नोएडा समेत पश्चिम यूपी में तेज बारिश देखने को नहीं मिल रही है. इसी बीच आज मौसम विभाग यानी आएमडी ने आने वाले 4 दिन यानी 96 घंटे के लिए बड़ा वेदर अपडेट जारी किया है.

UP Weather Update, UP Weather news, imd update, imd up update, up weather, UP Monsoon News, UP Monsoon update, UP Monsoon, up news, rain in up, noida weather, lucknow weather, kanpur weather, यूपी मॉनसून, यूपी में बारिश, यूपी मौसम अपडेट, यूपी वेदर

UP Monsoon news (PC-AI)

Google CTA

UP Monsoon News: उत्तर प्रदेश में मॉनसून आ चुका है. मगर नोएडा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में उस तरह की बारिश देखने को नहीं मिल रही है, जिसकी उम्मीद थी. नोएडा में पिछले 2 दिनों से तेज गर्मी ने फिर लोगों को परेशान किया है. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर नोएडा एनसीआर समेत पश्चिम यूपी में मॉनसून का असर कब दिखना शुरू होगा और यहां बारिश कब पड़ेगी? बता दें कि अब मौसम विभाग ने यूपी वेदर को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है.

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 22 जून और कल यानी 23 जून के दिन नोएडा समेत पश्चिम यूपी में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. आईएमडी का कहना है कि इस दौरान यूपी में तेज आंधी, बिजली गरजने की भी पूरी संभावना है. इसी के साथ मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में भी तेज बारिश की पूरी संभावना जताई है और अलर्ट जारी किया है.

किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट?

आज पश्चिम यूपी के जिन इलाकों में मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें नोए़डा,  गाजियाबाद, हापुड़,मेरठ, संभल, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर जिले शामिल हैं.

इसी के साथ मौसम विभाग ने आगरा, इटावा, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, सीतापुर, बांदा, बहराइच, संत रवि दास नगर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, महोबा, बदायूं, जालौन और हमीरपुर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

लखनऊ के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट

इसी के साथ मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मौसम को लेकर भ बड़ी बात बताई है. लखनऊ को लेकर आईएमडी का कहना है कि आने वाले 5 दिनों में लखनऊ में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. यहां भारी बारिश की काफी आशंका है, जो आने वाले 5 दिन लगातार पड़ सकती है.

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लोगों को सावधान और अलर्ट रहने की हिदायत दी है. आईएमडी का कहना है कि इस दौरान यूपी में तेज बिजली गरजेगी और भारी बारिश पड़ेगी. ऐसे में बारिश के समय घर से बाहर जाते समय सावधानी बरतें. इसी के साथ तेज बारिश और बिजली गरजने के समय जर्जर इमारतों से दूर रहें.