'धर्म-विरोधी लोग धार्मिक मामलों में न दें दखल...', राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले पर मुख्तार अब्बास नकवी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज!

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर के कथित चंदा और चढ़ावा चोरी मामले में मुख्तार अब्बस नकवी ने विपक्ष को दुष्प्रचार न फैलाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की सरकार और मंदिर प्रशासन इस पूरे मामले को बेहद संवेदनशीलता से देख रही है.

UP Tak

यूपी तक

21 Jun 2026 (अपडेटेड: 21 Jun 2026, 12:58 PM)

follow google news

Ram Mandir Donation Controversy: BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व कंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राम मंदिर कथित चढ़ाव चोरी मामले में विपक्ष खासकर सपा पर हमला बोला है. रामपुर पहुंचे नकवी ने विपक्ष की बयानबाजी की आलोचना करते हुए कहा है कि 'धर्म-विरोधी लोगों' को धार्मिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सरकार और मंदिर प्रशासन इस पूरे मामले को बेहद संवेदनशीलता से देख रही है. जानकारी के मुताबिक SIT आज राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले की अपनी विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप सकती है.

यह भी पढ़ें...

राजनीतिक फायदे के लिए दुष्प्रचार

मुख्तार अब्बास नकवी दो दिन के दौरे पर रामपुर पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर दान विवाद पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि कुछ लोग राजनीतिक पूर्वाग्रह से प्रेरित हैं और अपने राजनीतिक फायदे के लिए दुष्प्रचार फैला रहे हैं. उन्होंने सलाह देते हुए विपक्ष को इस संवेदनशील मुद्दे पर दुष्प्रचार फैलाने से बचने के लिए स्पष्ट शब्दों में कहा है.  

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा इस मुद्दे पर की गई टिप्पणियों और आरोपों पर भी मुख्तार अब्बास नकवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सपा अध्यक्ष के बयानों का करारा जवाब देते हुए नकवी ने कहा है, 'यह एक धार्मिक मामला है. ऐसे धर्म-विरोधी लोग इसमें क्यों घुसने की कोशिश कर रहे हैं? इसे धार्मिक मामला ही रहने दें. 'धर्म-विरोधी लोगों' को दखल देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, यह मेरी उन्हें स्पष्ट सलाह है.' आपको बता दे सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कुछ रिपोर्टों का हवाला देकर आरोप लगाए जाने के बाद ही राम मंदिर में दान की रकम के कथित दुरुपयोग की जांच शुरू की गई थी.

एसआईटी आज सौंप सकती है रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी (SIT) की जांच अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. माना जा रहा है कि एसआईटी आज अपनी जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप सकती है. जांच टीम की तरफ से करीब 150 पन्नों की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है. वहीं, इस पूरे विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट ने भी अपना पक्ष साफ कर दिया है. ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर के अंदर आंतरिक ऑडिट का काम चल रहा है और अब तक की जांच में लगाए गए आरोपों का समर्थन करने वाला कोई भी सबूत सामने नहीं आया है.