प्रयागराज से तिरुनेलवेली के बीच चलनी शुरू हुई ये नई स्पेशल ट्रेन, रामेश्वरम जाने वाले भक्तों और वेल्लोर के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, जानें पूरा रूट

यूपी तक

• 05:07 PM • 01 Aug 2026

Prayagraj Tirunelveli Special Train: प्रयागराज से दक्षिण भारत के तिरुनेलवेली के बीच 1 जुलाई 2026 यानी आज से एक नई स्पेशल ट्रेन चलना शुरू हो चुकी है. रेलवे द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 04171/04172 सिर्फ अगस्त महीने के लिए ही दोनों दिशाओं से चार-चार फेरे के लिए चलाई जा रही हैं.

UP Tak

AI Generated

Google CTA

Prayagraj Tirunelveli Special Train: उत्तर मध्य रेलवे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दक्षिण भारत के तिरुनेलवेली के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चला रही है. यह ट्रेन 1 अगस्त 2026 यानी आज से चलना शुरू हो चुकी है. रेलवे द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 04171/04172 सिर्फ अगस्त महीने के लिए ही दोनों दिशाओं से चार-चार फेरे के लिए चलाई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें...

इस ट्रेन के चलने से श्रद्धालुओं को रामेश्वरम, मदुरै और कन्याकुमारी जैसे धार्मिक स्थलों पर जाने में आसानी होगी. इसके साथ ही विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के लिए वेल्लोर के सीएमसी और शंकर नेत्रालय जैसे बड़े अस्पतालों में इलाज कराने के लिए जा रहे मरीजों के लिए यह ट्रेन एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी.   

प्रयागराज से ट्रेन चलने का समय

प्रयागराज से ट्रेन संख्या 04171 1 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 तक चलेगी. यह ट्रेन हर शनिवार को सुबह 10:20 बजे प्रयागराज जंक्शन से रवाना होगी और सोमवार दोपहर 1:15 बजे तिरुनेलवेली पहुंचेगी. इस दौरान यह ट्रेन प्रयागराज से कुल चार फेरे लगाएगी.

तिरुनेलवेली से वापसी का पूरा शेड्यूल

वापसी के लिए ट्रेन संख्या 04172 तिरुनेलवेली से 3 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 तक चलाई जाएगी. यह ट्रेन हर सोमवार रात 11:30 बजे तिरुनेलवेली से प्रस्थान करेगी और गुरुवार सुबह 3:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. वापसी में भी यह ट्रेन कुल चार फेरे पूरे करेगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

इस ट्रेन में यात्रियों के सफर को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए कई आधुनिक एलएचबी कोच भी लगाए जाएंगे. ट्रेन में कुल 19 डिब्बे होंगे, जिनमें नौ स्लीपर, दो थर्ड एसी, छह सामान्य (जनरल) और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं. सफर के दौरान यह विशेष ट्रेन मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी जंक्शन, नागपुर, चंद्रपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामगुंडम, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा जं, तेनाली जं, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर जं, रेनिगुंटा जं, कटपडी जं, जोलारपेट्टई, सेलम जं, नमक्कल, करुर जंक्शन, डिंडीगुल जं., मदुरै जं., विरुधुनगर, सत्तूर और कोविलपट्टी स्टेशन पर रुकेगी.

तीर्थयात्रियों के लिए सफर होगा आसान

इस नई ट्रेन से दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा बेहद सुविधाजनक हो जाएगी. यात्री मदुरै स्टेशन पर उतरकर मीनाक्षी अम्मन मंदिर के दर्शन कर सकते हैं. इसके बाद वहां से भगवान राम की पावन भूमि रामेश्वरम जा सकते हैं, जो तिरुनेलवेली से मात्र 220 किलोमीटर दूर है. इसके साथ ही विश्वप्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल कन्याकुमारी की दूरी भी यहां से सिर्फ 80 किलोमीटर है, जिसे बस या लोकल ट्रेन से बहुत आसानी से पूरा किया जा सकता है.

वेल्लोर जाने वाले मरीजों को राहत

धार्मिक महत्व के अलावा यह ट्रेन स्वास्थ्य सेवाओं के नजरिए से भी बहुत महत्वपूर्ण है. तमिलनाडु का काटपाडी (वेल्लोर) स्टेशन अपनी शानदार चिकित्सा सुविधाओं के लिए जाना जाता है. यहां प्रसिद्ध शंकर नेत्रालय और सीएमसी वेल्लोर जैसे बड़े अस्पताल हैं, जहां उत्तर भारत से हर महीने हजारों मरीज इलाज के लिए जाते हैं. अब इस नई ट्रेन से आंखों और अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज कराने जाने वाले मरीजों को काटपाडी तक बिना किसी परेशानी के सीधी रेल सुविधा मिल जाएगी.

व्यापारियों और कामगारों को मिलेगा लाभ

यह ट्रेन व्यापारियों, छात्रों और कामगारों के लिए भी विशेष है. इस ट्रेन के रास्ते में नागपुर का संतरा बाजार, विजयवाड़ा के व्यापारिक गलियारे और सेलम के बड़े औद्योगिक क्षेत्र पड़ते हैं. इन जगहों से सीधा जुड़ाव होने के कारण लोगों को अपने व्यापार और काम के सिलसिले में आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी.


यह भी पढ़ें: अगस्त में भी मिलेगा कंफर्म टिकट! रेलवे ने यूपी समेत इन 3 बड़े रूट्स की स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए फेरे