संभल में बाहर से दिख रहा था स्कूल, जब CO अनुज चौधरी ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख हर कोई चौंका

अनूप कुमार

21 Jun 2025 (अपडेटेड: 21 Jun 2025, 04:40 PM)

Sambhal CO Anuj Chaudhary News: संभल में अवैध मस्जिद और मकानों को हटाने पहुंची टीम को इंग्लिश मीडियम स्कूल में मिला गोबर. जानें क्यों दिए गए जांच के आदेश और क्या है इस पूरे मामले का सच.

CO Anuj Chaudhary

CO Anuj Chaudhary

Google CTA

Sambhal CO Anuj Chaudhary News: संभल जनपद के चंदौसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण गंज इलाके में नगर पालिका की लगभग 6 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा हटाने की कार्रवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आज, सीओ अनुज चौधरी और एसडीएम विनय मिश्रा बुलडोजर लेकर सरकारी जमीन के कुछ हिस्से में बनी रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे थे. मस्जिद पर जब कार्रवाई चल रही थी, तभी दोनों अधिकारियों ने अपनी फोर्स के साथ इलाके में घूमकर मस्जिद के चारों ओर बने 34 अवैध मकानों को खाली कराने का अल्टीमेटम देना शुरू किया. इसी दौरान उनकी नजर उसी नगर पालिका की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने एक इंग्लिश मीडियम स्कूल पर पड़ी. स्कूल का गेट बंद था. मौके पर एसडीएम विनय मिश्रा के साथ सीओ अनुज चौधरी भी मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें...

स्कूल के अंदर ये सब देख हैरान हुए अधिकारी

स्कूल का गेट बंद देखकर सीओ अनुज चौधरी ने बल प्रयोग किया और धक्का मारकर गेट खोल दिया. अंदर का नजारा देखकर सभी की आंखें खुली रह गईं. एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के अंदर किराने का सामान बिखरा पड़ा था. स्कूल के अंदर मौजूद पुलिस और मीडियाकर्मी तब और हैरान रह गए, जब सीओ अनुज की नजर स्कूल के क्लासरूम में पड़े गोबर पर पड़ी.

मौके पर स्कूल संचालक को बुलाकर गोबर के बारे में पूछताछ की गई, तो स्कूल संचालक ने बताया कि अभी बकरा ईद निकली है और उन्होंने उसकी क़ुर्बानी दी थी. जब उससे कुछ और सवाल पूछे गए, तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा. यह देख सीओ अनुज चौधरी और एसडीएम विनय मिश्रा ने गोबर की जांच के आदेश दिए. यह देखने के लिए कि कहीं स्कूल के अंदर किसी गोवंश की क़ुर्बानी तो नहीं दी गई है. फिलहाल, स्कूल संचालक से पूछताछ की जा रही है और गोबर को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: संभल में टाइम से नहीं हटाई गई अवैध 'रजा-ए-मुस्तफा' मस्जिद तो बुलडोजर लेकर पहुंचे CO अनुज चौधरी, दी ये चेतावनी