लेटेस्ट न्यूज़

संभल में टाइम से नहीं हटाई गई अवैध 'रजा-ए-मुस्तफा' मस्जिद तो बुलडोजर लेकर पहुंचे CO अनुज चौधरी, दी ये चेतावनी  

Sambhal News: संभल के चंदौसी में नगर पालिका की लगभग 6 बीघा जमीन पर अवैध रूप से बनी एक मस्जिद और 34 मकानों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है. जानें इस दौरान CO अनुज चौधरी ने क्या कहा?

ADVERTISEMENT

Sambhal News
Sambhal News
social share
Google CTA

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद के चंदौसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण गंज इलाके में नगर पालिका की लगभग 6 बीघा जमीन पर अवैध रूप से बनी एक मस्जिद और 34 मकानों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है. नगर पालिका चंदौसी ने मस्जिद कमेटी और 34 मकान मालिकों को पहले ही नोटिस जारी किए थे, लेकिन लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.