दिल्ली में नेहा को छत से फेंकने वाले रामपुर के तौफिक की असल कहानी तो अब सामने आई

अरविंद ओझा

• 12:15 PM • 25 Jun 2025

UP News: दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में हुआ नेहा हत्याकांड लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. 19 साल की लड़की को छत से फेंक दिया गया. अब पुलिस ने रामपुर से तौफिक को पकड़ा है. इसके बाद इस मामले की चौंका देने वाली कहानी सामने आई है.

UP News, UP Crime news, Delhi crime, Neha Murder Case, नेहा मर्डर केस, Neha Murder Case, हत्या, Murder, रामपुर, प्रेम प्रसंग, Love angle, क्राइम न्यूज़, Crime News, up viral news

UP News

Google CTA

UP News: पिछले दिनों दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में 19 साल की नेहा की हत्या कर दी गई थी. जांच के दौरान सामने आया था कि नेहा के घर  बुर्का पहनकर एक युवक घुसा और उसने नेहा को छत से नीचे फेंक दिया गया. अब पुलिस ने इस मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है और उत्तर प्रदेश के रामपुर से इस मर्डर के तार जुड़ गए हैं.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि नेहा की हत्या के मामले में पुलिस ने तौफिक नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. 26 साल का तौफिक यूपी के रामपुर का रहने वाला है. वह रामपुर के टांडा का निवासी है और उसके पिता का नाम लियाकत अली है. तौफिक नेहा के घर आता जाता था और नेहा और उसकी बहनें उसे भाई मानकर राखी भी बांधती थी. मगर अब तौफिक नेहा पर निकाह का दबाव बना रहा था.

जिसे तौफिक को भाई माना उसने ही ले ली जान

नेहा के परिजनों का कहना है कि तौफिक का घर में आना-जाना था. नेहा और उसकी बहन उसे भाई मानती थी. दोनों के बीच राखी का भी रिश्ता था. मगर अब तौफिक नेहा पर निकाह का दबाव बना रहा था. निकाह के लिए परेशान कर रहा था.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर का सलमान पिछले 3 सालों से पत्नी को बना रहा था सेक्स टॉय, परेशान बीवी के बदले की कहानी सुन चौंक जाएंगे
 
नेहा के परिजनों का कहना है कि नेहा ने उससे साफ मना कर दिया था कि ऐसा नहीं हो सकता और वह उसे भाई मानती है. मगर तौफिक मानने को तैयार नहीं था. नेहा के परिजनों का कहना है कि पिछले दिनों तौफिक ने नेहा को धमकी भी दी थी कि वह उसे छोड़ेगा नहीं.

बुर्का पहनकर छत पर गया और कर दिया कांड

चश्मदीदों के मुताबिक, नेहा छत पर कपड़े सुखा रही थी. तभी बुर्का पहनकर तौफिक घर में घुसा और सीधा छत पर गया. यहां दोनों के बीच विवाद हुआ. इस दौरान तौफिक ने छत से नीचे नेहा को फेंक दिया और उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी. इस दौरान जब पुलिस ने फोन रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो तौफीक की पहचान हुई. इसके बाद दिल्ली पुलिस की कई टीम तौफिक के पीछे लग गईं और पुलिस ने उसे रामपुर के टांडा से ही अरेस्ट कर लिया.

ये भी पढ़ें: सलमान संग निकाह के लिए तैयार थी गुलअफशा, आखिर समय होने वाले शौहर का असली चेहरा सामने आ गया, बिजनौर में ये क्या हुआ?

तौफिक नेहा को कर रहा था परेशान

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि तौफिक नेहा को काफी परेशान कर रहा था. वह उसे धमकियां भी देता था. इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी गुस्सा है. अब पुलिस आऱोपी से पूछताछ करते हुए ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर छत पर ऐसा क्या हुआ कि उसने नेहा को नीचे फेंक दिया?