Video कॉल कर कपड़े उतारने को कहते हैं प्रोफेसर... मुजफ्फरनगर में छात्रा ने सुनाई प्रोफेसर की अश्लीलता की कहानी

संदीप सैनी

• 05:34 PM • 26 May 2025

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां चौधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर दुष्यंत कुमार पर एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं. दरअसल इस प्रोफेसर ने छात्रा का जीना मुश्किल कर दिया है.

Muzaffarnagar, Muzaffarnagar news, Muzaffarnagar viral news, Muzaffarnagar police, Muzaffarnagar viral video, up news, up viral news, up viral video, up viral, Muzaffarnagar viral, मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर न्यूज, मुजफ्फरनगर  पुलिस

UP News

Google CTA

UP News: मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड पर स्थित चौधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर दुष्यंत कुमार पर कॉलेज में पढ़ने वाली बीएससी फाइनल की छात्रा ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर दुष्यंत कुमार उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं और अश्लील हरकत करने की कोशिश भी करते हैं. छात्रा का कहना है कि जब वह उनका विरोध करती है तो प्रोफेसर उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी भी देते हैं.

यह भी पढ़ें...

रात में करते हैं फोन

पीड़ित छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर दुष्यंत कुमार उससे गंदी-गंदी और अश्लील बातें करते हैं. वह उसे रात के समय फोन करते हैं और कपड़े उतारने का दबाव भी बनाते हैं. पीड़िता का कहना है कि रात 12 बजे वह उसे वीडियो कॉल करते हैं. मगर वह कॉल नहीं उठाती. फिर प्रोफेसर धमकी देते हैं कि वह उसके नंबर कम कर देंगे या उसे फेल कर देंगे.

छात्रा का कहना है कि वह सिर्फ इसलिए चुप रही क्योंकि उसका आखिरी साल है. मगर प्रोफेसर की हरकत लगातार बढ़ती जा रही हैं. पीड़िता का ये भी कहना है कि प्रोफेसर कहते हैं कि वीडियो कॉल करके अपने कपड़े उतार दो. पीड़िता की मांग है कि प्रोफेसर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में इस मस्जिद को कर दिया गया सील और नियाजउद्दीन-यूनुस भेजे गए जेल, क्यों हुआ ये एक्शन?

जाट महासभा को लेकर कॉलेज पहुंची छात्रा

बता दें कि छात्रा जाट महासभा को लेकर कॉलेज पहुंची और कॉलेज में हंगामा किया. मौके पर पुलिस पहुंची. और पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया. बता दें कि प्रशासन और कॉलेज प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने ये बताया

सीओ सिटी मुजफ्फरनगर राजू कुमार साव ने इस मामले को लेकर कहा,  छोटू राम डिग्री कॉलेज से मामला सामने आया है. छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ आरोप लगाए हैं. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है. प्रोफेसर से पूछताछ की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: मर चुकी बहन के कपड़े पहने, श्रृंगार किया और फिर संजय ने भी दे दी जान! बड़े भाई ने बताई होश उड़ाने वाली कहानी