शाम तक का समय ले लो फिर हम आपकी...संभल में अवैध मस्जिद को लेकर CO अनुज चौधरी ने दिया ये अल्टीमेटम

अनूप कुमार

• 02:53 PM • 21 Jun 2025

Sambhal CO Anuj Chaudhary News: संभल के चंदौसी में नगर पालिका की लगभग 6 बीघा जमीन पर अवैध रूप से बनी एक मस्जिद और 34 मकानों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है. जानिए इस मौके पर बुलडोजर लेकर पहुंचे CO अनुज चौधरी ने क्या कहा?

CO Anuj Chaudhary

CO Anuj Chaudhary

Google CTA

Sambhal CO Anuj Chaudhary News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी की 'रजा-ए-मुस्तफा' मस्जिद चर्चा में आ गई है. आरोप है कि यह मस्जिद चंदौसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण गंज इलाके में नगर पालिका की लगभग 6 बीघा जमीन पर अवैध रूप से बनी है. जानकारी मिली है कि नगर पालिका चंदौसी ने मस्जिद कमेटी और 34 मकान मालिकों को पहले ही नोटिस जारी किए थे. कब्जा खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था. आरोप है कि नगर पालिका की इस बात को गंभीरता से नहीं लिया गया. इसी के चलते आज 21 जून को एसडीएम विनय मिश्रा सीओ अनुज चौधरी के साथ एक प्लाटून पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की एक टुकड़ी के साथ दो बुलडोजर लेकर मस्जिद पर पहुंच गए.

यह भी पढ़ें...

इस मौके पर यूपी Tak से बात करते हुए CO अनुज चौधरी ने कहा, "नगर पालिका की जमीन पर ये अवैध मस्जिद बनी थी. 5 तारीख को इन लोगों से बात हुई, नोटिस दिया गया. इन लोगों ने कहा कि हम मस्जिद हटा लेंगे. 20 जून तक का समय था. समय निकल तो हम SDM साहब, EO साहब और हम लोग यहां आए हैं. इन लोगों ने कहा कि हम इसे खुद हटा लेंगे तो शाम तक का समय दिया गया है. अगर ये नहीं कर पाएंगे तो इनकी फिर हम मदद करेंगे, सहयोग करेंगे."

वहीं, एसडीएम विनय मिश्रा ने पूरे क्षेत्र का दौरा कर नगर पालिका की संपत्ति पर बने 34 मकानों को भी खाली कराने की चेतावनी घर-घर जाकर दी है. उन्होंने लोगों से कहा है कि वे खुद अपने मकानों को खाली कर सरकारी भूमि को मुक्त कर दें, अन्यथा उन पर भी बुलडोजर चला दिया जाएगा. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें: संभल में टाइम से नहीं हटाई गई अवैध 'रजा-ए-मुस्तफा' मस्जिद तो बुलडोजर लेकर पहुंचे CO अनुज चौधरी, दी ये चेतावनी