महाकुंभ भगदड़ में 25 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, सूत्रों के हवाले से आई जानकारी

यूपी तक

29 Jan 2025 (अपडेटेड: 29 Jan 2025, 07:07 PM)

Maha kumbh Mela Death News: प्रशासन की तरफ से महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों की संख्या का आधिकारिक आंकड़ा जारी कर दिया गया है.

Mahakumbh, Mahakumbh 2025, mahakumbh stampede, maha kumbh bhagdad, UP News, maha kumbh bhagdad news, maha kumbh bhagdad update, mahakumbh stampede news, up news, महाकुंभ, महाकुंभ न्यूज, महाकुंभ भगदड़, यूपी न्यूज, प्रयागराज, यूपी न्यूज

Mahakumbh

Google CTA

Mahakumbh Baghdad Death News: प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान से पहले हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या 25 से ज्यादा है. सूत्रों ने ये जानकारी दी है. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. इनका इलाज चल रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी समेत देश के शीर्ष नेतृत्व ने इस हादसे पर शोक जताया है. 

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि बुधवार को प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान महाकुंभ में हुई भगदड़ ने एक बार फिर प्रशासन की तैयारियों और भीड़ प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए. संगम नोज पर बुधवार रात करीब 1:45 बजे हुई इस त्रासदी में कई श्रद्धालु घायल हो गए. मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान का शुभ मुहूर्त 7:37 बजे से शुरू होना था, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ रात 10:00 बजे से ही संगम पर जुटने लगी. हर कोई अमृत बेला में संगम नोज पर ही स्नान करना चाहता था. श्रद्धालु बैरिकेडिंग के किनारे पॉलिथीन बिछाकर रातभर वहीं रुक गए, जबकि प्रशासन ने पहले ही घाटों पर रातभर रुकने से मना किया था.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए लखनऊ में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की. इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया था कि हादसे में कुछ श्रद्धालु ‘गंभीर रूप से घायल’ हुए. उस दौरान मौत का कोई आंकड़ा सरकार ने जारी नहीं किया था. 

सीएम योगी ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा था कि रात में एक से दो बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर, जहां से अमृत स्नान की दृष्टि से बैरिकेड्स लगाए गए थे, उनको फांदकर आने में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था की गई है. उनमें से कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं.

Mahakumbh Mela Death Latest News: महाकुंभ भगदड़ में कितने लोगों ने गवाई अपनी जान? घटना के 16 घंटे बाद ये पता चला