पहलगाम में पत्नी के साथ मैगी खा रहा था कानपुर का शुभम, आतंकी आए और बोले कलमा पढ़कर सुनाओ फिर…

सिमर चावला

23 Apr 2025 (अपडेटेड: 23 Apr 2025, 05:04 PM)

UP News: कानपुर के शुभम और ऐसन्या हनीमून मनाने कश्मीर के पहलगाम गए थे. मगर वहां आतंकियों ने शुभम को मार डाला. अभी तक इस हमले में 28 पर्यटक मारे गए हैं. इसी बीच अब शुभम के भाई ने चौंकाने वाली बात बताई है.

Kanpur, Kanpur News, Kanpur Shubham Dwivedi, Pahalgam, Kanpur man killed in Kashmir, Shubham Dwivedi Pahalgam murder, honeymoon terrorist attack, Uttar Pradesh man shot Kashmir, Kashmir targeted killing news शुभम द्विवेदी हत्या, कानपुर

UP News

Google CTA

Pahalgam Terror Attack Updates: कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म देखकर 28 पर्यटकों को गोलियां मार दीं और उन्हें मौत के घाट उतार दिया. आतंकियों ने कानपुर के शुभम द्विवेदी को भी उनकी पत्नी ऐसन्या के सामने गोली मार दी. शुभम को भी उनका धर्म देखकर मारा गया. शुभम और ऐसन्या की शादी 2 महीने वाले यानी 12 फरवरी के दिन हुई थी. अब मृतक शुभम के भाई ने चौंका देने वाली बात बताई है. 

यह भी पढ़ें...

मृतक के चचेरे भाई ने बताया, आतंकियों ने भाई को गोली मारने से पहले पूछा कि अगर मुसलमान हो तो कलमा पढ़ कर बताओ. उसके बाद भैया शुभम के सिर पर गोली मार दी गई. शुभम के भाई का कहना है कि भैया को गोली मारने के बाद आतंकी ने भाभी के सिर पर बंदूक रख दी और बोला कि अपनी सरकार को बताना कि हमने क्या किया है.

ये भी पढ़ें: ‘पैंट उतरवा कर देखा मोमिन हैं या काफिर और फिर गोली मारी…’, कश्मीर पहलगाम हमले को लेकर राजा भैया भड़के, ये सब बोले

मैगी खा रहे थे तभी आए आतंकी

मृतक के चचेरे भाई ने बताया, भाई और भाभी मैगी खा रहे थे. तभी वर्दी में दो लोग उनके पास आए और पूछा कि क्या तुम मुसलमान हो. अगर हो तो कलमा पढ़ कर सुनाओ. भैया-भाभी उन्हें संतोष जनक जवाब नहीं दे सके तो उन्होंने भैया को गोली मार दी. 

चचेरे भाई ने आगे बताया, भैया को गोली लगते ही भाभी खून से सन गईं. भैया के सिर पर गोली मारी गई. आतंकी सबसे पहले भैया-भाभी के पास ही आए थे. इस घटना के बाद भाभी सदमे में हैं.

ये भी पढ़ें: कश्मीर पहलगाम में आतंकियों ने पत्नी ऐसन्या के सामने मारा कानपुर के शुभम द्विवेदी को, दुखी परिवार अब इस चिंता में डूबा

सरकार से की ये मांग

मृतक शुभम के चचेरे भाई और चाची ने सरकार से मांग की है कि वह आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दे. आतंकियों को ऐसा जवाब दिया जाए कि वह सोचने से भी घबराएं की हिंदुस्तान के किसी आदमी पर गोली चलानी है.