संभल सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर SDM वंदना मिश्रा ने लगाया 500 रुपये का जुर्माना, पर क्यों?

अभिनव माथुर

• 01:40 PM • 11 Feb 2025

UP News: संभल एसडीएम वंदना मिश्रा ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है.

ziaur rahman barq, Sambhal MP ziaur rahman barq, Sambhal, Sambhal News, Sambhal SDM, SDM Vandana Sharma, UP News

UP News

Google CTA

UP News:  संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के ऊपर बिना नक्शा पास करवाए मकान बनाने का आरोप है. प्रशासन ने सपा सांसद को मामले में जवाब दाखिल करने के लिए 7 दिन का समय दिया था. इसकी तारीख भी लगातार पड़ रही थी. मगर तारीख पड़ने के बाद भी सपा सांसद ने जवाब दाखिल नहीं किया. ऐसे में अब संभल एसडीएम ने सपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ जुर्माना लगाया है. बता दें कि सपा सांसद के ऊपर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला? 

दअरसल संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के ऊपर आरोप है कि उन्होंने बिना नक्शा पास किए मकान बनवाया. प्रशासन की तरफ से इसको लेकर 2 बार सपा सांसद को नोटिस जारी किया गया. इस मामले में कई बार तारीख भी लग चुकी है. मगर इसके बाद भी सपा सांसद की तरफ से कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया.

संभल एसडीएम वंदना मिश्रा की तरफ से 10 फरवरी की तारिख दी गई, लेकिन सपा सांसद के वकील एक बार फिर जवाब देने के लिए समय मांगा. मगर इस बार एसडीएम ने सपा सांसद के खिलाफ अर्थदंड लगा दिया. एसडीएम वंदना मिश्रा ने सपा सांसद पर 500 रुपए का जुर्माना लगाते हुए 17 फरवरी तक की तारीख जवाब देने के लिए तय कर दी है.

एसडीएम ये बोलीं

इस पूरे मामले पर एसडीएम वंदना मिश्रा ने कहा, सांसद को बिना नक्शे के पास कराए बिना मकान निर्माण के मामले में नोटिस दिए गए थे, लेकिन उनके द्वारा बार-बार तारीख पढ़ने के बाद भी कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया. इस बार उनके वकील पेश हुए. उन्होंने समय मांगा तो सपा सांसद पर इस बार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया. अब 17 फरवरी तक का समय दिया गया है.