यूपी से लेकर महाराष्ट्र और हरियाणा तक के ट्रक डाइवरों का कातिल संदीप बागपत में हुआ ढेर, कौन था ये?

UP News: एसटीएफ और बागपत पुलिस ने आज सुबह 1 लाख के इनामी संदीप को मार गिराया. संदीप ट्रक ड्राइवरों के लिए खौफ का दूसरा नाम बन गया था. जानिए इसके बारे में?

Baghpat, Baghpat news, up news, up crime news, up crime, Baghpat police encounter, Sandeep Rohtak, highway robber killed, truck driver murders, Uttar Pradesh STF, Kanpur nickel plates loot, criminal gang

UP News

मनुदेव उपाध्याय

30 Jun 2025 (अपडेटेड: 30 Jun 2025, 09:44 AM)

follow google news

UP News: नोएडा एसटीएफ और बागपत पुलिस को आज यानी सोमवार सुबह बड़ी कामयाबी मिली. बागपत के मवी कलां गांव में चले जॉइंट ऑपरेशन में पुलिस ने 1 लाख के इनामी बदमाश संदीप को ढेर कर दिया.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि संदीप की तलाश काफी समय से पुलिस को थी. संदीप और उसके गैंग के हाईवे को ट्रक डाइवरों के खून से रंग दिया था. ये गैंग ट्रकों का सामान लूटता था और उनके ड्राइवरों की हत्या कर देता था. एनकाउंटर के दौरान संदीप को गोली लगी. पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां उसने दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर की साहिबा बानो ने खुशी बन की जबलपुर के इंद्र तिवारी से शादी, दोनों सुहागरात मनाने गए, आगे की कहानी हिला देगी

ट्रक डाइवरों की हत्या करने वाला संदीप कौन था?

कुख्यात संदीप हरियाणा के  भैणी महाराजगंज थाना महम जिला रोहतक  का रहने वाला था. कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में करीब चार करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड भी ये ही था.

संदीप पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में ट्रक ड्राइवरों की हत्या और लूटपाट के 15 से ज्यादा केस दर्ज थे. इसका नाम  4 से अधिक ट्रक डाइवरों की हत्या करने के मामले में आ चुका है. हाईवे के ट्रक डाइवरों के लिए संदीप का नाम खौफ का पर्याय बन गया था. मगर आज पुलिस ने एनकाउंटर में उसे मार गिराया.

अमिताभ यश ने संदीप के एनकाउंटर को लेकर ये कहा

एसटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक अमिताभ यश ने कहा, ये हाईवे पर ट्रकों में सामान लूटने का काम करता था. इससे पहले वह ट्रक ड्रावरों की हत्या कर देता था. ये पूरा गैंग है. आज इसका सदस्य संदीप मारा गया है.

(संतोष शर्मा के इनपुट के साथ)